बदले समीकरण के बीच नीतीश कुमार पर बरसे पशुपति पारस, बोले- बिहार के हित के लिए नहीं हुआ सही

Pashupati Kumar Paras
ANI Image

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कल जो भी हुआ वह सही नहीं हुआ। ये बिहार के हित के लिए सही नहीं हुआ। 2020 में जब चुनाव हुए और 43 विधायक उनके दल के चुन कर आए थे इसके बावजूद नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया गया।

पटना। बिहार में राजनीति का नया अध्याय लिखा जा चुका है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार का गठन हुआ। इससे पहले नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार थी, जिसके मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार ने मंगलवार को इस्तीफा दिया और बुधवार को महागठबंधन के नेता के तौर पर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समेत एनडीए के सहयोगी दल नीतीश कुमार पर हमलावर हैं।

इसे भी पढ़ें: राजनीतिक कला में माहिर हैं नीतीश कुमार, जरूरत के हिसाब से बदल लेते है पाला 

इसी बीच केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वो ऐसा कुछ कर सकते हैं इसकी हमें कोई खबर नहीं थी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कल जो भी हुआ वह सही नहीं हुआ। ये बिहार के हित के लिए सही नहीं हुआ। 2020 में जब चुनाव हुए और 43 विधायक उनके दल के चुन कर आए थे इसके बावजूद नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया गया। नीतीश जी ऐसा कुछ कर सकते हैं हमें इसकी खबर नहीं थी।

इसे भी पढ़ें: PM पद के दावेदार नहीं हैं नीतीश कुमार, इशारों-इशारों में भाजपा पर बरसे, बोले- 2014 वाले 2024 में रह पाएंगे क्या ? 

भाजपा के बने रहेंगे सहयोगी

इससे पहले पशुपति कुमार पारस ने साफ कर दिया था कि वो भाजपा के सहयोगी बने रहेंगे। उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ रहेगी क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा दूसरा नेता मिलना नामुमकिन है। उन्होंने कहा था कि हमारी पार्टी 100 प्रतिशत भाजपा के साथ है। बैठक में भाजपा को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा था कि लोजपा के संस्थापक और दिग्गज दलित नेता रामविलास पासवान के नेतृत्व में 2014 में भाजपा के साथ गठबंधन करने का फैसला किया गया था और उनकी पार्टी उस फैसले पर कायम रहेगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़