Cardamom Benefits For Oral Health: ओरल हेल्थ का ख्याल रखती है इलायची, जानिए कैसे

By मिताली जैन | Dec 15, 2024

अक्सर खाना खाने के बाद या फिर मुंह से बदबू आने पर हम इलायची का सेवन करना पसंद करते हैं। यह ना केवल मुंह से आने वाली बदबू को दूर करती है, बल्कि ओरल हेल्थ का भी ख्याल रखती है। फिर चाहे वह खराब सांसों से लड़ना हो, मसूड़ों के दर्द को शांत करना हो या आपके दांतों को कैविटी से बचाना हो, यह बेहद ही कारगर है। 

इसे भी पढ़ें: Vitamin D Deficiency: इन आदतों की वजह से शरीर में नहीं अवशोषित होता विटामिन डी, जानिए कारण

मुंह से आने वाली बदबू करे दूर

अक्सर लोग खाने के बाद इलायची चबाना पसंद करते हैं, क्योंकि यह एक नेचुरल माउथ फ्रेशनर की तरह काम करती है। इसमें मौजूद एसेंशियल ऑयल में एंटी-माइक्रोबायल प्रोपर्टीज होती हैं, जो सांसों की बदबू के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया को मारती हैं। साथ ही, इसकी तेज़, मीठी खुशबू आपके मुंह को खुशबूदार बना देती है।

मुंह के बैक्टीरिया से लड़े

इलायची के नेचुरल कंपाउंड जैसे कि सिनेओल में एंटी-बैक्टीरियल प्रोपर्टीज होती हैं। वे आपके मुंह में हानिकारक बैक्टीरिया को टारगेट करके जो मसूड़ों में संक्रमण, कैविटी और अन्य दांत से जुड़ी समस्याओं को दूर करते हैं। 

मसूड़ों के दर्द को करे शांत 

अगर आपको मसूड़ों में सूजन महसूस हो रही है तो ऐसे में इलायची आपकी मदद कर सकती है। इसकी एंटी-इफ्लेमेटरी प्रोपर्टीज सूजन को कम करके राहत प्रदान कर सकती है। इसकी फली को धीरे से चबाने से मसूड़ों की मालिश भी होती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। 

रोके कैविटी 

इलायची बैक्टीरिया के विकास को कम करके और आपके मुंह में पीएच को बैलेंस करके, इलायची कैविटी के जोखिम को कम कर सकती है। यह आपके लिए किसी मिनी टूथ प्रोटेक्टर से कम नहीं है।  

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

UKMTO ने ओमान तट पर मालवाहक जहाज पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल हमले की शुरू की जांच

UGC की मंजूरी से भारत में खुलेंगे 15 विदेशी विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षा का होगा विस्तार

RSS नेता Atul Limaye का बयान, CJP का आंदोलन राष्ट्र-विरोधी और भटका हुआ

Sheikh Hasina के वर्चुअल संबोधन को लेकर Bangladesh ने मांगी Bharat से सफाई