Hathras Stampede: कांस्टेबल शीला मौर्य ने कैसे बचाई महिलाओं की जान, जानिए भगदड़ का मंजर

By अभिनय आकाश | Jul 04, 2024

हाथरस में भोले बाबा के कार्यक्रम में तैनात पुलिस कांस्टेबल शीला मौर्य ने गुरुवार को कहा कि भीड़भाड़ की वजह से भगदड़ मच गई। घायल पुलिस कर्मियों ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग एक साथ कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलने के लिए दौड़ पड़े, जिससे यह घटना घटी। चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती कांस्टेबल दो जुलाई को कार्यक्रम में मंच के सामने तैनात था। समाचार एजेंस एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वहां बहुत भीड़ थी. गर्मी भी बहुत थी. लोग वहां से निकलना चाह रहे थे लेकिन अंततः एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े। मैंने कई महिलाओं को गिरते हुए देखा और उनकी मदद करने के लिए सड़क की ओर बढ़ी।

इसे भी पढ़ें: हाथरस हादसे पर भोले बाबा का आया पहला बयान, कहा- असामाजिक तत्वों ने मचाई भगदड़, मैं निकल गया था

मौर्य बताते हैं कि घटनास्थल पर केवल निराशा थी और वह केवल लोगों को बचाने की कोशिश कर रही थीं लेकिन खुद ही भगदड़ का शिकार हो गईं। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, बचाना बहुत मुश्किल था, मेरे चारों ओर लोग गिर रहे थे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी मौर्य से मुलाकात की थी और उनकी बात सुनी थी कि हाथरस घटना में क्या हुआ था।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा