पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने कैसे लड़ी कोरोना से जंग, घर-घर जाकर बताएगी भाजपा

By अंकित सिंह | Jun 19, 2021

देश कोरोना महामारी के दौर से गुजर रहा है। इन सबके बीच सत्ताधारी भाजपा सरकार द्वारा महामारी के दौरान किए गए कार्यों को लोगों तक पहुंचाने की अभियान चलाने की शुरुआत कर सकती है। माना जा रहा है कि पार्टी नरेंद्र मोदी ने किस तरह से कोरोना खिलाफ लड़ाई लड़ी, इसको गांव-गांव तक पहुंचाएगी। इसके लिए नेता और कार्यकर्ताओं को निर्देश भी दिए जा चुके हैं। पिछले दिनों भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और सांसदों से वार्ता की थी। इस दौरान नड्डा ने नेताओं से कहा कि वह लोगों को बार-बार यह बताएं कि किस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश कोरोना खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब पीएम के नेतृत्व में देश कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहा था उस समय विपक्ष सिर्फ और सिर्फ राजनीति कर रहा था। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने डीपीआईआईटी के सचिव महापात्र के निधन पर शोक जताया

नड्डा ने नेताओं से यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने 4 अप्रैल से 29 मई तक वैक्सीनेशन को लेकर किस तरह से रिव्यू मीटिंग किया था। नड्डा ने कहा कि ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि राज्यों को वैक्सीन खरीदने का अधिकार दें। हालांकि, इन लोगों ने एक हफ्ते में ही हाथ खड़े कर दिए। नड्डा ने नेताओं से यह भी कहा कि वे लोगों को बताएं कि किस तरीके से अब केंद्र सरकार वैक्सीनेशन पर काम कर रही है और लोगों को मुफ्त में टीका देने का काम कर रही है। साथ ही साथ जो राज्य सरकारों ने वैक्सीन की बर्बादी की है उसके बारे में भी बताएं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 10 गुना ऑक्सीजन की व्यवस्था की। राज्य सही ढंग से उसे आवंटित नहीं कर पाए। विपक्ष ने तो वैक्सीनेशन को लेकर केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान को अटकाने, लटकाने और भटकाने ने काम किया

प्रमुख खबरें

Sugar Price में जल्द आएगी गिरावट, ISMA ने कहा देश में चीनी का पर्याप्त भंडार

ऐतिहासिक India vs Afghanistan T20I सीरीज! मेजबान Afghanistan ने चुनी धाकड़ टीम

Shillong violence मामले में KSU नेता गिरफ्तार, मेघालय पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी की

Tarun Tejpal की सरेंडर से छूट वाली अर्जी पर Supreme Court ने फैसला सुरक्षित रखा