India Pakistan Conflict | BSF ने कैसे तोड़ी थी दुश्मन पाकिस्तान की रीढ! ऑपरेशन सिंदूर के दौरान महिला जवानों ने भी लड़ी लड़ाई, BSF Press Conference

By रेनू तिवारी | May 27, 2025

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पुष्टि की कि उसने जम्मू के अखनूर इलाके के सामने पाकिस्तान के सियालकोट जिले में पाकिस्तानी सेना द्वारा बिना उकसावे के की गई गोलीबारी के बाद एक आतंकवादी लॉन्चपैड को “पूरी तरह से नष्ट” कर दिया था। बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार, लूनी में लॉन्चपैड, जिसका कथित तौर पर घुसपैठ और सीमा पार हमलों को सुविधाजनक बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता था, एक सटीक हमले में नष्ट कर दिया गया। यह जवाबी कार्रवाई तब की गई जब पाकिस्तानी सेना ने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की। इस कामयाबी के बारे में अब आधिकारिक बयान जारी करके बताया जा रहा है कि कैसे बीएसएफ ने ऑपरेशन सिंदूर के अंदर ही पाकिस्तान को कमजोर कर दिया क्योंकि बीएसएफ से पाकिस्तान की रीढ़ लूनी लॉन्चपैड को तबाह कर दिया। अब बीएसएफ पर तीन अधिकारियों ने बयान जारी किया है।

इसे भी पढ़ें: सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने फ्रांसीसी नेताओं से मुलाकात की, रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है

पाकिस्तान द्वारा बीएसएफ चौकियों पर ड्रोन हमले और गोलाबारी में, हमने बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज, कांस्टेबल दीपक कुमार और भारतीय सेना के नायक सुनील कुमार को खो दिया। हम अपने दो पोस्ट का नाम अपने खोए हुए कर्मियों के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखते हैं, और एक पोस्ट का नाम 'सिंदूर' रखने का प्रस्ताव रखते हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर बीएसएफ की कार्रवाई पर आरएस पुरा सेक्टर के बीएसएफ डीआईजी चितर पाल कहते हैं, "9 मई को पाकिस्तान ने हमारी कई चौकियों को निशाना बनाया। सबसे पहले उन्होंने फ्लैट ट्रैजेक्टरी हथियार और मोर्टार से हमारी चौकियों को निशाना बनाया। उन्होंने हमारे एक गांव अब्दुलियान को भी निशाना बनाया। हमारे बीएसएफ जवानों ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। जब उन्होंने फायरिंग कम की तो उन्होंने ड्रोन की गतिविधि बढ़ा दी। जवाब में बीएसएफ ने पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों मस्तपुर को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया।"

इसे भी पढ़ें: 'नकल के लिए अकल चाहिए, ये जोकर भारत से कॉम्पटिशन करेंगे...', पाकिस्तान की खुली बेइज्जती करने वाला ओवैसी का वीडियो वायरल

सुंदरबनी सेक्टर के बीएसएफ डीआईजी वरिंदर दत्ता कहते हैं, "8 मई को हमें खबर मिली थी कि सीमा पार पाकिस्तान के लूनी आतंकी ठिकानों पर 18 से 20 आतंकी मौजूद हैं और वे यहां घुसपैठ कर सकते हैं। लेकिन हमने हमला करके उन्हें चौंका दिया, जिससे भारी नुकसान हुआ।" 

बीएसएफ के डीआईजी एसएस मंड कहते हैं, "8 मई 2025 को हमारी निगरानी ने सीमा की ओर आ रहे 40-50 लोगों की हरकतों का पता लगाया। हमने एहतियातन हमला किया। इसके तुरंत बाद, पाकिस्तान ने बीएसएफ की सीमा चौकियों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका हमने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। इनपुट्स से पता चलता है कि हमारे हमले में कई आतंकवादी, उनके समर्थक, रेंजर्स और अधिकारी घायल हुए हैं।" आईजी बीएसएफ जम्मू शशांक आनंद कहते हैं, "9 मई को अखनूर के पास के इलाकों में पाकिस्तान ने बिना उकसावे के गोलीबारी की। 9-10 मई को पाकिस्तान ने अखनूर की सीमा पर भारी गोलीबारी की। बीएसएफ ने योजनाबद्ध तरीके से पाकिस्तान के लूनी आतंकी लॉन्च पैड को निशाना बनाया।"

यहां सुने बयान- 

प्रमुख खबरें

दुर्गा पूजा पास घोटाले में ED पूछताछ के बाद पूर्व मंत्री Indranil Sen गिरफ्तार

बिहार में आठ महीने के भीतर होगा सभी बांधों की सुरक्षा का व्यापक ऑडिट

Delhi High Court ने जेल नियमों की अनदेखी पर DG Prisons को थमाया अवमानना नोटिस

Spain Train Crash: तोलेदो में दो तेज रफ्तार ट्रेनों की भीषण भिड़ंत, 68 यात्रियों की मौत