आत्महत्या से पहले सुशांत सिंह राजपूत के वो आखिरी 24 घंटे कैसे बीते? जानें पूरी कहानी

By रेनू तिवारी | Jun 15, 2020

बॉलीवुड के एक उगते हुए सितारे ने अचानक अपने आप को पलभर में मिटा लिया। दुनिया को जिंदगी से कभी न हारने की उम्मीद देकर वो खुद कैसे न उम्मीद हो गया। कहते हैं बुरा वक्त सबका आता हैं... अरे वक्त तो होता ही है बदलने के लिए, बिना परिवर्तन के कोई जिंदगी, जिंदगी नहीं होती। जिंदगी हमें लड़ना सिखाती हैं, टूटना सिखाती है, बिखरना सिखाती हैं और फिर बिखरने के बाद जुड़कर उठना भी सिखाती हैें.... लेकिन सुशांत तुमने ऐसा आखिर क्यों किया। ये सवाल हर उस इंसान को झकझौर रहा हैं जो सुशांत से प्यार करता था। सुशांत सिंह राजपूत एक जिंदादिल इंसान थे जिसकी आंखों में एक साल पहले तक हजारों सपने थे। सोशल मीडिया पर पिछले साल सुशांत ने एक लिस्ट अपने फैंस के साथ साझा की थी जिसमें उन्होंने अपने 50 सपनों का जिक्र किया था।  34 साल के एक लड़के के अंदर एक मासूम सा बच्चा था जो बहुत ख्याहिसें संजोए बैठा था। आखिर एक साल के अंदर ऐसा क्या हो गया कि सुशांत सिंह  इतना बदल गये?

आखिरी 24 घंटे सुशांत सिंह राजपूत के कैसे बीते

रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा वाले किराए के फ्लैट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुशांत सिंह राजपूत का मुंबई में अपना घर भी हैं लेकिन वह एक बड़े फ्लैट में रहना चाहते थे इस लिए वह बांद्रा किराए के मकान में 8 महीने पहले ही शिफ्ट हो गये थे। बांद्रा के घर में सुशांत के साथ उनकी टीम के दो मैंबर और रहते थे। इसके अवाला घर में एक नौकर भी था। सुशांत सिंह राजपूत 13 जून को अपने घर पर ही थे। उन्होंने घर पर रात में अपने दोस्त महेश शेट्टी को फोन किया था। महेश शेट्टी सुशांत के काफी पुराने दोस्त थे जो टीवी शो पवित्र रिश्ता में उनके साथ को स्टार थे। दोनों की दोस्ती लंबे समय से थी। रात में महेश शेट्टी ने सुशांत का फोन नहीं उठाया। 

13 जून की रात में सुशांत किसी तरह सो गये। 14 जून की सुबह 6.30 बजे सुशांत उठे और अपने कपने से बाहर आये। उस समय नौकर को छोड़ कर सभी सो रहे थे। 

नौ बजे सुशांत को घर के नौकर ने आनार का जूस दिया। जूस पीने के बाद सुशांत ने एक बार फिर महेश शेट्टी को कॉल किया। महेश शेट्टी ने सुबह भी फोन नहीं उठा। फिर सुशांत ने अपनी बहन को फोन किया और बात की। बात करने के बाद सुशांत सिंह अपने कमरे के अंदर चले गये और दरवाजा लॉक कर लिया। 

सुबह 6.30 बजे से लेकर 10 बजे तक सुशांत के दिमाग में आखिर क्या चल रहा था ये किसी को नहीं पता। सुशांत 10 बजे अपने कपने में गये और आखिर में बाहर उनके शव को निकाला गया।

कमरे में जाकर सुशांत ने हरं रंग के कपड़े से अपने लिए फांसी का फंंदा तैयार किया और और उसे अपने गले में डालकर दुनिया को अलविदा कह दिया। सुशांत काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आये तो घर के नौकर ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुलने पर नौकर ने घर के टीम मैंबर को बताया। टीम मैंबर ने सुशांत को कॉल किया लेकिन  फॉन नहीं उठा। सब घबरा गये। नौकर ने पुलिस को कॉल किया। पुलिस ने जब घर की चाभी बनवाकर दरवाजा खोला तो सामने जो नजारा था उसे देखकर सभी के होश उड़ गये। कमरे के सीलिंग फैन से हरे रंग के कपड़े से बंधे हुए सुशांत सिंह का मृत शरीर झूल रहा था।

सुशांत सिंह राजपूत की ये हालत देखकर सब खामौश हो गये। बहन को भी फोन करके बुला लिया गया था। सुशांत सिंह राजपूत ने काले रंग की टीशर्ट पहनी हुई थी और ग्रे रंग का शॉर्ट। पुलिस से पंखे से लटके सुशांत के मृत शरीर को नीचे उतारा जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सुशांत की मौत फांसी लगाने के कारण दम घुटने से हुई हैं। लेकिन घर वालों का ये मानना हैं कि सुशांत कभी फांसी नहीं लगा सकता। सुशांक की मौत के पीछे घर वाले हत्या की साजिश बता रहे हैं। पुलिस के अनुसार शुरूआती जांच में यह आत्महत्या का मामला मालूम पड़ रहा हैं। सुशांत की विसरा जांच होने के लिए गयी हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि क्या उनके शरीर के किसी तरह का कोई जहर था या नहीं। 

प्रमुख खबरें

Rajasthan Civic Polls: BJP ने जारी किया शहरी विकास Sankalp Patra, किए कई बड़े वादे

Indian Economy की मिली-जुली तस्वीर: GST Collection और Digital Payments में उछाल, लेकिन Manufacturing PMI ने बढ़ाई चिंता

Indore में Rahul Gandhi का कार्यक्रम टला, 19 सितंबर को होगी छात्रों की गूंज

US-Iran Tension के बीच फिर दहला West Asia, $100 के पार पहुंची Crude Oil की कीमतें