केजरीवाल ने CBI को भरी अदालत में कैसे फंसा दिया? कोर्ट ने फिर कहा कुछ ऐसा

By अभिनय आकाश | Jun 26, 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आज सुबह सीबीआई के द्वारा गिरफ्तारी हुई है। इस पर कुछ ही देर में कोर्ट के अंदर फैसला आने वाला है। लेकिन इसके साथ ही बहुत सारी चीजें सामने आ रही हैं। संजय सिंह का बयान, सुनीता केजरीवाल का बयान। कहा गया कि अरविंद केजरीवाल ने सारा दोष सिसोदिया के ऊपर मढ़ दिया है। इसके बाद कोर्ट में अरविंद केजरीवाल ने ऐसी किसी भी बात कहने से इनकार किया। कोर्ट में केजरीवाल ने कहा कि ये सिर्फ हेडलाइन मैनेजमेंट किया गया है। कल के अखबार में आए कि केजरीवाल ने पूरा दोष सिसोदिया पर मढ़ दिया। हालांकि इसके बाद सीबीआई थोड़ा बैकफुट पर आई। 

इसे भी पढ़ें: मेरा नहीं, मनीष का आइडिया था जी...केजरीवाल ने शराब नीति से झाड़ा अपना पल्ला, पूरा ठीकरा सिसोदिया पर फोड़ा

केजरीवाल के इनकार पर पलटवार करते हुए सीबीआई ने कोर्ट से कहा कि हमने तथ्यों पर बात की है। अदालत ने सीबीआई के इस दावे पर आपत्ति जताई कि केजरीवाल ने कथित निजीकरण मुद्दे की "पूरी जिम्मेदारी" सिसौदिया पर डाल दी है। कोर्ट ने कहा कि हमने उनके द्वारा दिया गया बयान पढ़ा है। केजरीवाल ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि केजरीवाल ने केवल यह उल्लेख किया कि निजीकरण उनका विचार नहीं था और सीबीआई के दावे को "गलत तरीके से समझा गया। सुनवाई के दौरान केजरीवाल ने सिसौदिया को निर्दोष बताया और सीबीआई पर तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें: अदालत ने सीबीआई को केजरीवाल को औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने की अनुमति दी

उन्होंने मुझसे उत्पाद शुल्क नीति के उद्देश्यों के बारे में पूछा। मैंने राजस्व बढ़ाने के बारे में कहा था, और [शराब की दुकानों के बाहर लंबी लाइनें थीं। मैंने सिसौदिया को फोन किया और उन्हें दिशा-निर्देश दिए। तब सीबीआई ने पूछा कि निजीकरण का विचार किसका था। केजरीवाल ने स्पष्ट किया मैंने कहा कि यह मेरा विचार नहीं था। घोटाले में कथित भूमिका के लिए सिसौदिया को पिछले साल 26 फरवरी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बाद में उन्हें सीबीआई की जांच से उपजे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 9 मार्च, 2023 को गिरफ्तार कर लिया।

प्रमुख खबरें

Fuel Supply पर West Asia संकट का असर, भारत ने बढ़ाई छोटे LPG Cylinder की बिक्री, तेज किए PNG कनेक्शन

अलविदा Asha Tai! राजकीय सम्मान के साथ मुंबई में आज होगा अंतिम संस्कार

Inside The US-Iran Talks | पाकिस्तान में कमरे के अंदर क्या क्या हुआ? इस्लामाबाद में वैंस और ईरानी वार्ताकारों के बीच का दोस्ताना माहौल और बातचीत की नाकामी

अगर वे वापस नहीं आते, तो भी मुझे कोई दिक्कत नहीं, ईरान के साथ बातचीत नाकाम होने पर Donald Trump के तल्ख तेवर