पुलिस निरीक्षक शंकरैया की हिम्मत कैसे हुई मुझे कानूनी नोटिस भेजने की: नायडू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2025

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को सवाल उठाया कि युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) प्रमुख जगन मोहन रेड्डी के चाचा वाईएस विवेकानंद रेड्डी की 2019 में हुई हत्या के मामले में उनके बयानों को लेकर पुलिस निरीक्षक जे. शंकरैया ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजने की हिम्मत कैसे की।

उन्होंने आरोप लगाया कि नायडू उन पर विवेकानंद रेड्डी की हत्या की घटना के तुरंत बाद मामले को छिपाने की कोशिश में भूमिका निभाने का झूठा आरोप लगा रहे हैं। वाईएस विवेकानंद रेड्डी की हत्या 2019 के चुनावों से ठीक पहले 15 मार्च 2019 को कर दी गई थी।

नायडू ने विधानसभा में कहा, ‘‘मैंने अपने जीवन में इस तरह की चीजें कभी नहीं देखीं। मेरे (2019 में) मुख्यमंत्री रहते समय वह व्यक्ति उस जगह (हत्या स्थल) पर मौजूद था... उसने मुझे मानहानि का नोटिस भेजने की हिम्मत कैसे की?’’ नायडू ने आरोप लगाया कि शंकरैया ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजने के लिए ‘अपराधियों के साथ सांठगांठ की है। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि देश में क्या हो रहा है।

प्रमुख खबरें

Jammu-Kashmir से आईं ये खबरें चिंता बढ़ाने वाली हैं! घुसपैठ, अवैध संचार नेटवर्क और ISI की नई साजिशों का खुलासा, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Sri Lanka में त्योहार का जश्न मातम में बदला, नशे में धुत Driver ने 6 लोगों को रौंदा

Surya Chauhan Murder Case में Asad Encounter के बाद अब उसके घर पर Bulldozer Action की तैयारी

बालेन्द्र शाह ने सीमा विवाद सुलझाने के लिए ब्रिटेन को निमंत्रित कर अपनी जगहँसाई करवा ली है