Kapil Sharma Birthday: पुलिसवाले का बेटा कैसे बना Comedy का बेताज बादशाह? जानें पूरी Journey

By अनन्या मिश्रा | Apr 02, 2026

भारतीय मनोरंजन की दुनिया का फेमस नाम कपिल शर्मा किसी पहचान के मोहताज नहीं है। आज यानी की 02 अप्रैल को कॉमेडियन कपिल शर्मा अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। कपिल ने घर-परिवार के छोटे-छोटे किस्सों को इस तरह से पेश किया कि हर उम्र का दर्शक उनसे जुड़ गया। हालांकि उनका यह इतना आसान भी नहीं रहा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर कॉमेडियन कपिल शर्मा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

कॉमेडी-सिंगिंग का शौक

उनका यह शौक उन्हें देश का सबसे बड़ा कॉमेडी स्टार बनाने में काम आया। कॉलेज के समय से कपिल का झुकाव थिएटर और म्यूजिक की ओर था। वह गाना गाते, नाटक करते और स्टेज पर एक्टिंग करते थे। पैसों की तंगी होने के बाद भी उन्होंने अपना शौक नहीं छोड़ा।

करियर की शुरुआत

साल 2006-2007 में उन्होंने टीवी से अपने करियर की शुरूआत की। लेकिन उनको असली पहचान 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' जीतने पर मिली। फिर उन्होंने 'कॉमेडी सर्कस' जैसे शोज में काम किया। इसके बाद कपिल 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से घर-घर में फेमस हो गए। कपिल शर्मा का अंदाज दर्शकों को पसंद आया। साल 2026 तक कपिल को इंडस्ट्री में आए करीब 20 साल हो गए हैं। इस दौरान कॉमेडियन ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं।

फिल्मों में किया काम

कपिल ने अब तक 4 हिंदी फिल्मों में बतौर लीड एक्टर के रूप में काम किया है। उनकी पहली फिल्म साल 2015 में 'किस किस को प्यार करूं' आई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'ज्विगाटो', 'फिरंगी' और 'किस किस को प्यार करूं 2' में काम किया। लेकिन यह सभी फिल्में फ्लॉप साबित हुईं। फिल्मों में कपिल का सफर अधिक सफल नहीं रहा। उनको ज्यादा पहचान टीवी और स्टेज से मिली।

कॉमेडी किंग हैं कपिल शर्मा

कपिल की असली ताकत उनकी कॉमेडी टाइमिंग और लोगों के जुड़ने के अंदाज से है। उनके शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल', 'द कपिल शर्मा शो' और 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' को हमेशा शानदार टीआरपी मिली है। उनके शो में बड़े-बड़े खिलाड़ी, फिल्म स्टार और इंटरनेशनल गेस्ट आना पसंद करते हैं।

प्रमुख खबरें

Animesh Kujur की तूफानी दौड़, National Record तोड़कर Commonwealth Games 2026 में बनाई जगह

Human Trafficking पर Supreme Court का ऑपरेशन क्लीन, राज्यों को 4 हफ्ते में AHTU बनाने का आदेश

IPL 2026: अर्श से फर्श पर Punjab Kings, लगातार 6 हार के बाद Lucknow के खिलाफ Playoff की आखिरी उम्मीद

Barcelona के कोच Hansi Flick का बड़ा बयान, Pep Guardiola हैं दुनिया के बेस्ट कोच