कैसे लीक हो गई अजीत डोभाल और रूसी NSA के बीच की बातचीत? अमेरिकी अखबार ने किया बड़ा दावा

By अभिनय आकाश | May 02, 2023

इन दिनों दुनिया के कई देशों में जासूसी और खुफिया जानकारी लीक होने से  बवाल मचा हुआ है। चीन और अमेरिका जैसे देश बड़े सवालों के घेरे में हैं। अमेरिका ने अपने जासूसी वाले जाल में भारत को फंसाने की कोशिश की है। दरअसल, अमेरिका ने भारत की खुफिया जानकारी के माध्यम से भारत के सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की बातचीत को लेकर बड़ा दावा किया है। इसके साथ ही द वाशिंगटन पोस्ट ने पेंटागन के लीक हुए दस्तावेजों के आधार पर बताया है कि कैसे भारत ने अपने दीर्घकालिक सहयोगी के खिलाफ अमेरिका के नेतृत्व वाले पश्चिम का पक्ष नहीं लेकर रूस-यूक्रेन युद्ध पर अमेरिकी दबाव का विरोध किया।

इसे भी पढ़ें: Religious Freedom India: इंडिया को ब्लैकलिस्ट करें, अमेरिकी पैनल ने फिर भारत की धार्मिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

लीक हुए दस्तावेजों के आधार पर अमेरिकी अखबार ने ये दावा किया है कि डोभाल ने अपने रूसी समकक्ष से कहा कि भारत ये सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है कि यूक्रेन युद्ध का मुद्दा आगामी जी20 बैठक में न उठे। इस  लीक बैठक में दावा किया गया है कि भारत ने रूस से कहा है कि यूक्रेन मुद्दे को लेकर काफी दवाब है। लेकिन वो इसे जी20 सम्मेलन में आने नहीं देंगे। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

Jyotiraditya Scindia ने पेश किया Dak Seva App, घर बैठे मिलेंगी डाक विभाग की सुविधाएं