बंगाल में भाजपा के साथ कैसे हो गया खेला, हार पर बीजेपी नेताओं ने क्या कहा

By अभिनय आकाश | Jun 07, 2024

मेदिनीपुर लोकसभा सीट से अपनी हार पर भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि कई कारण हैं, ऐसा नहीं कह सकते कि लक्ष्मी भंडार के कारण हम हारे हैं... क्या कारण है हम इसपर बात करेंगे। हम साधारण लोगों तक पहुंच नहीं पाए हैं। हमारी ओर से रिपोर्ट दिल्ली भेजी जाएगी। दिलीप दा तीन साल विधायक रहने के बाद उन्हें 6 लाख से ज़्यादा वोट मिले थे। दिलीप घोष द्वारा बनाए गए संगठन में ही मैंने काम किया है... हम यह नहीं कह सकते कि मेदिनीपुर के लोगों ने हमें वोट नहीं दिया। 

इसे भी पढ़ें: Bengal में बीजेपी में सेंध लगाने की कोशिश में ममता बनर्जी, 3 सांसदों के TMC के संपर्क में होने का दावा

42 सीटों वाले पश्चिम बंगाल में इस बार बीजेपी 12 सीटें जीत पायी है वहीं, टीएमसी ने 29 सीटों पर कब्जा जमाया है। पिछले आम चुनाव में भाजपा को 18 और टीएमसी को 22 सीटें मिली थीं।भाजपा के बिष्णुपुर सांसद सौमित्र खान ने अपनी पूर्व पत्नी और टीएमसी उम्मीदवार सुजाता मंडल को 5,567 वोटों से हराया है। 

प्रमुख खबरें

India UAE Trade: स्थानीय मुद्रा में कारोबार और CBDC पहलों को समयबद्ध तरीके से लागू करने पर सहमति

Saurabh Bharadwaj पहुंचे Vikaspuri थाना, मंत्री Parvesh Sahib Singh पर केस दर्ज करने की मांग

Hormuz जलडमरूमध्य की सुरक्षा पर बोले Ayatollah Khamenei, दुश्मनों को भुगतना पड़ेगा भारी नुकसान

Asian Games में Esha Singh, श्रीशंकर और गुलवीर ने जीते रजत पदक, भारत के कुल 43 मेडल