आपकी मां और पत्नी कितनी पढ़ी-लिखी हैं... ललन सिंह पर क्यों भड़कीं बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी

By अंकित सिंह | Jul 25, 2024

बजट 2024 को लेकर सियासत जारी है। बिहार में भी इसको लेकर राजनीतिक खूब हो रही है। बिहार की बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने भी बजट की आलोचना की थी। वहीं, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने मंगलवार को बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर निशाना साधा, जब उन्होंने राज्य को आवंटित 26,000 करोड़ रुपये की सहायता को "झुनझुना" कहा था। राबड़ी देबी के बयान पर ललन सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि था कि जो ठीक से हस्ताक्षर भी नहीं कर सकतीं, वह बजट कैसे समझेंगी?

राबड़ी देवी ने कहा था कि प्रदेश में हत्याएं और चोरियां हो रही हैं. मजदूरों को उनकी मजदूरी नहीं मिल रही है। युवा बेरोजगार हैं और किसान समस्याओं से जूझ रहे हैं...बिहार को आवंटित 26,000 करोड़ रुपये महज झुनझुना है। इसी पर ललन सिंह का बयान सामने आया था।

इसे भी पढ़ें: Lalu Yadav Health Update | लालू प्रसाद यादव को दिल्ली एम्स से छुट्टी मिली, हालत अब स्थिर, एक दिन पहले अचानक बिगड़ी थी तबियत

बिहार विधान परिषद में विपक्ष की नेता और राजद नेता राबड़ी देवी के साथ अन्य एमएलसी ने राज्य विधानसभा में राजद विधायक रेखा देवी पर की गई टिप्पणी को लेकर सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ बिहार विधान परिषद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। राजद विधायक किरण देवी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री कहते हैं कि वे महिलाओं का सम्मान करने का दावा करते हैं, लेकिन उनके कार्य कुछ और ही कहानी बयां करते हैं। लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी ने महिलाओं को जो सम्मान दिखाया है, उसकी तुलना भाजपा और जदयू सरकारों से नहीं की जा सकती है।

प्रमुख खबरें

PM Modi का नया इंस्टाग्राम वीडियो वायरल, जानवरों के साथ उनके खास लगाव की लोग कर रहे तारीफ

Delhi में MCD Worker की चाकू मारकर हत्या, परिजनों को एक्सीडेंट की खबर देकर बुलाया

Sonam Bajwa Birthday: एक्टिंग का जुनून ले आया फिल्म इंडस्ट्री, Punjabi Cinema के बाद Bollywood में मचाया धमाल

BWF World Badminton Championship 2026: दिल्ली में सजेगा बैडमिंटन का सबसे बड़ा मंच, खिलाड़ियों में भारी उत्साह