जंगल में केवल एक राजा होता है, मुल्ला मुनीर को फील्ड मार्शल के रूप में प्रमोट करने पर इमरान ने इस तरह किया रिएक्ट

By अभिनय आकाश | May 23, 2025

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने जनरल आसिम मुनीर पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल की जगह राजा का खिताब लेना चाहिए था क्योंकि देश में इस वक्त जंगल का कानून चल रहा है। बीते दिनों पाकिस्तान में शहबाज शरीफ सरकार ने भारत के साथ हालिया संघर्ष में उनकी भूमिका के लिए फील्ड मार्शल के पद पर प्रमोट किया। जो पाकिस्तान के इतिहास में इस पद पर पहुंचने वाले दूसरे सैन्य अधिकारी हैं। जेल में बंद इमरान खान ने एक्स पर लिखा माशाअल्लाह, जनरल असीम मुनीर को फील्ड मार्शल बनाया गया है। हालांकि स्पष्ट रूप से, उन्हें 'राजा' की उपाधि देना अधिक उपयुक्त होता, क्योंकि अभी देश में जंगल कानून लागू है। जंगल में केवल एक राजा होता है।

इसे भी पढ़ें: 'पाकिस्तान में दिनदहाड़े सबसे कुख्यात आतंकवादी खुलेआम काम कर रहे', जयशंकर का पाकिस्तान पर बड़ा हमला

अगस्त 2023 से कई मामलों में जेल में बंद खान ने यह भी कहा कि उनके साथ किसी सौदे की अफवाहें पूरी तरह से झूठी हैं। हालांकि, उन्होंने खुले तौर पर सैन्य प्रतिष्ठान को आमंत्रित किया कि अगर वह वास्तव में पाकिस्तान के हितों और भविष्य की परवाह करता है तो वह उनके साथ बातचीत कर सकता है। कोई सौदा नहीं हुआ है, न ही कोई बातचीत चल रही है। ये निराधार झूठ हैं।" "देश बाहरी खतरों, आतंकवाद में उछाल और आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। हमें एकजुट होना चाहिए। मैंने पहले कभी अपने लिए कुछ नहीं मांगा, न ही अब मांगूंगा। 

इसे भी पढ़ें: चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान की बैठक पर आया विदेश मंत्रालय का बयान, जानें क्या कहा

इमरान खान ने शहबाज शरीफ सरकार को भारत के एक और हमले के बारे में भी आगाह किया और कहा कि उन्हें ऐसी किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को एक ऐसी जगह में बदल दिया गया है, जहां कानून केवल कमजोरों पर लागू होता है, कभी ताकतवरों पर नहीं। मौजूदा स्थिति दर्शाती है कि लोकतंत्र की मूल भावना को कुचला जा रहा है। जब आप यह संदेश देते हैं कि जितना बड़ा चोर होगा, उतना ही बड़ा पद उसके पास होगा- तो आप न्याय को दफना रहे हैं। एनएबी अभी भी (राष्ट्रपति) आसिफ जरदारी की बहन के खिलाफ कर्मचारियों के नाम पर पंजीकृत पांच अपार्टमेंट से जुड़ा मामला दर्ज किए हुए है। वह विदेश में हैं और कोई उनसे सवाल करने की हिम्मत नहीं करता।  

Latest World News in Hindi at Prabhasaksh   

प्रमुख खबरें

Monaco Grand Prix: 19 साल के Kimi Antonelli ने रचा इतिहास, तोड़ा Lewis Hamilton का 16 साल पुराना रिकॉर्ड

FIFA World Cup 2026: आखिरी लम्हों में खत्म हुआ सस्पेंस, ईरानी टीम को मिला USA का वीजा

French Open 2026: 19 साल की Mirra Andreeva का बड़ा कमाल, जीता पहला Grand Slam खिताब

Shreyas Iyer को T20 कप्तानी, Sanjay Manjrekar ने उठाए सवाल, Shubman Gill थे पहली पसंद!