ईरान कैसे कर रहा F-35 का शिकार, खुल गया बड़ा राज

By अभिनय आकाश | Apr 04, 2026

ईरान किस ताकत से इस जंग में अमेरिका को चोट पहुंचाने का दावा कर रहा है। कैसे वह दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य शक्ति को खुली चुनौती दे रहा है। दुनिया के सबसे ताकतवर और आधुनिक अमेरिकी फाइटर जेट F-35 को ईरान ने हवा में ही फूंक डालने की बात कही है। ये वही जेट है जिसे अदृश्य ताकत का प्रतीक माना जाता है। जिसे गिराना लगभग नामुमकिन समझा जाता रहा है। ऐसे में दावा सिर्फ एक खबर नहीं बल्कि एक बड़ा सवाल बनकर सामने आया है। क्या वाकई अमेरिका की ताकत को इतनी बड़ी चोट लगी है? या फिर यह जंग के बीच एक और दांव है। लेकिन हकीकत यही है कि ईरान ने अमेरिका को बड़ी चोट पहुंचाई है। क्योंकि ईरान की तरफ से आईआईजीसी ने बकायदा मलवे की तस्वीरें जारी जो कर दी हैं। जिससे साफ हो जाता है कि ईरान ने दूसरा F35 मार गिराया है। आपको बता दें ईरान ने अमेरिका के सबसे उन्नत F35 जेट को मार गिराने का दावा किया था जो कहीं ना कहीं अब सच साबित होता दिखा है। 

इसे भी पढ़ें: US-Israel Iran War Day 36 Updates: मिडिल ईस्ट में महायुद्ध का खतरा? ईरान ने अमेरिकी ड्रोन मार गिराया, इजरायल का जवाबी हमला

दरअसल चीन के इंजीनियर ने हाल ही में एक वीडियो बनाया था जिसमें यह बताया गया था कि कैसे F35 को आसानी से मार गिराया जा सकता है। इस वीडियो को फारसी सबटाइटल के साथ तैयार किया गया। इसमें यह बताया गया कि कैसे इनफ्रेड मिसाइलों, मोबाइल लांचरों और तत्कालिक सेंसरों जैसे आसानी से उपलब्ध कम लागत वाले हथियार से F35 को मारा जा सकता है। कहा जा रहा है कि इस वीडियो को अब तक 4 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। ईरान में यह खूब वायरल भी हो रहा है। सीएनएन ने अमेरिका खुफिया एजेंसी के अधिकारियों के हवाले से 19 मार्च को एक रिपोर्ट की। इसमें कहा गया था कि F35 पर ईरान ने फायरिंग की जिससे फाइटर जेट का संतुलन बिगड़ गया। इसकी वजह से विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। 

प्रमुख खबरें

बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेंट पर भारत सरकार का कड़ा रुख, Instagram-Meta को भेजा नोटिस

Kriti Sanon के Breakup की खबरों पर लगा ब्रेक, Kabir Bahia संग Dinner Date पर दिखीं एक्ट्रेस

FIFA World Cup में Morocco का ऐतिहासिक प्रदर्शन जारी, मेजबान Canada का सपना तोड़कर क्वार्टर फाइनल में मारी एंट्री

Grand Chess Tour Croatia: प्रज्ञानानंदा की लय बिगड़ी, Blitz में Alireza Firouzja ने बनाई बड़ी बढ़त