केरल विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार से उच्च न्यायालय ने पूछा, भारत माता धार्मिक प्रतीक कैसे है?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2025

केरल उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को केरल विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार से पूछा कि भारत माता कैसे एक धार्मिक प्रतीक हो सकती है और उसका चित्र लगाने से कानून व्यवस्था की समस्या कैसे पैदा हो सकती है। रजिस्ट्रार को हाल में निलंबित कर दिया गया था।

इस कार्यक्रम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सीनेट हॉल में भाग लिया था, जहां भगवा ध्वज लिए भारत माता का चित्र प्रदर्शित किया गया था। कुमार के निलंबन पर रोक लगाने की अंतरिम याचिका को खारिज करते हुए अदालत ने याचिकाकर्ता से पूछा, भारत माता कैसे धार्मिक प्रतीक है?इसे प्रदर्शित करने से केरल में कानून व्यवस्था की कौन सी समस्या उत्पन्न होने वाली थी?

याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि चित्र के प्रदर्शन को लेकर माकपा और भाजपा की छात्र शाखाओं - क्रमशः स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बीच झड़प हुई थी।

प्रमुख खबरें

US Open 2026 को लगा बड़ा झटका, Novak Djokovic को हराने वाले Joao Fonseca पेट की चोट के कारण बाहर

AISA President Neha Bora ने कहा, समाज के विकास के लिए शिक्षा तक सबकी पहुंच जरूरी

G Kishan Reddy ने पूछा: क्या New York मेयर से मिलना चाहते थे रेवंत रेड्डी

ICC की कार्रवाई: Prabhat Jayasuriya ने भारत के खिलाफ खोया आपा, मैदान पर तोड़फोड़ के बाद मिली सख्त सजा