Sita Navami Ke Upay: Maa Sita की कृपा पाने का Golden Chance, सीता नवमी पर सिंदूर का ये उपाय भरेगा खुशियों से झोली

By अनन्या मिश्रा | Apr 24, 2026

हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को सीता नवमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मां सीता की विशेष पूजा और व्रत रखने का महत्व होता है। बता दें कि इस बार 25 अप्रैल 2026 को सीता नवमी का पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र में भी कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताया गया है, जिनको सीता नवमी के दिन करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है। इस दिन किए गए उपायों से दांपत्य जीवन सुखमय होता है और श्रीराम और मां सीता की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको सीता नवमी के कुछ विशेष उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Baglamukhi Jayanti Puja: कोर्ट केस से Career तक, Life की हर Problem का Solution हैं ये अचूक उपाय

पीले वस्त्र पहनें

सीता नवमी के सुबह जल्दी स्नान आदि करने के बाद पीले रंग के कपड़े पहनें। ऐसा शुभ माना जाता है। वहीं श्रीराम और मां सीता को भी पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें और पीले फूल चढ़ाएं। इस उपाय को करने से जीवन में धन की कमी नहीं होती है और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है।

पूजा के समय करें ये उपाय

वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए इस दिन मां सीता और श्रीराम की एक साथ पूजा करनी चाहिए। इस दौरान मां सीता के माथे पर सात बार सिंदूर अर्पित करें। फिर वहीं सिंदूर अपने माथे पर भी लगाएं। इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन में आने वाली समस्याओं का अंत होता है। वहीं जीवनसाथी के साथ भी रिश्ता मजबूत होता है।

दान करें ये वस्तुएं

सीता नवमी के दिन विवाहित महिलाएं मां जानकी को श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित कर सकती हैं। इसके बाद मां सीता की विधि-विधान से पूजा अर्चना करें। अब श्रृंगार की सामग्री किसी जरूरतमंद महिला को दान करें। इस उपाय को करने से घर की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। वहीं जीवन में सुख-समृद्धि आने लगती है।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है