दिल का दौरा पड़ने के बाद कैसी है राजू श्रीवास्तव हालत? कॉमेडियन की भाभी ने दिया हेल्थ अपडेट

By रेनू तिवारी | Aug 12, 2022

राजू श्रीवास्तव दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं, जहां दिल का दौरा पड़ने के बाद उनका इलाज चल रहा है। उनके स्वास्थ्य को लेकर अटकलों के बीच कॉमेडियन की भाभी ने कहा, "राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य में कल की तुलना में आज कुछ सुधार हुआ है। आज राजू भाई के स्वास्थ्य में पहले की तुलना में कुछ सुधार हुआ है। उनके शुभचिंतक चाहते हैं। राजू भाई तंदुरूस्त और ठीक होकर कानपुर  वापस आ जाएं। राजू श्रीवास्तव के बहनोई आशीष श्रीवास्तव ने 10 अगस्त को उनके दिल का दौरा पड़ने की खबर की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा, "राजू श्रीवास्तव को जिम जाते समय दिल का दौरा पड़ा था। वह कुछ बड़े लोगों से मिलने के लिए दिल्ली में रह रहे थे। वह सुबह जिम गए उसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। 

इसे भी पढ़ें: एक्स गर्लफ्रेंड को ऋषभ पंत ने बोला 'बहन'! तिलमिलाई उर्वशी रौतेला ने क्रिकेटर को कहा- छोटू भैया | Urvashi Rautela vs Rishabh Pant

बुधवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद 58 वर्षीय श्रीवास्तव को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। एक सूत्र ने बताया ‘‘श्रीवास्तव की हालत नाजुक है और वह आईसीयू में जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं।’’ श्रीवास्तव का इलाज कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. नितीश नाइक की निगरानी में किया जा रहा है। राजू श्रीवास्तव के भाई अशोक श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया था कि हास्य कलाकार को व्यायाम करते समय दिल का दौरा पड़ा। 

इसे भी पढ़ें: लाल सिंह चड्ढा भारतीय सेना और सिखों का किया अपमान, क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने की बैन करने की मांग

उन्होंने कहा था, ‘‘वह नियमित व्यायाम कर रहे थे और ट्रेडमिल पर दौड़ते समय, वह अचानक गिर गए। उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्हें तत्काल एम्स अस्पताल ले जाया गया।’’ अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि उनके भाई श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव भी दिल्ली आ गई हैं, ताकि वह अपने पति के पास रह सकें। श्रीवास्तव मनोरंजन उद्योग में 1980 के दशक के अंत से सक्रिय हैं, लेकिन वह ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले संस्करण में भाग लेने के बाद लोकप्रिय हुए। 

उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉबे टू गोवा’ (रीमेक) और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ में अभिनय किया। श्रीवास्तव ने ‘बिग बॉस’ सीजन तीन में भी भाग लिया था। इस समय श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष हैं।

प्रमुख खबरें

India-US Relations: ईरान से गुपचुप तेल आयात पड़ा भारी, US Treasury Department ने 4 Indian Companies को किया ब्लैकलिस्ट

Jammu Police ने हिरासत से फरार दुष्कर्म के आरोपी Tauseef Ahmed को पकड़ा

Market Recovery: सेंसेक्स-निफ्टी में आखिरी घंटे की जबरदस्त खरीदारी, IT और Pharma शेयर्स में तगड़ी तेजी

UP Fake Doctors Scam: उत्तर प्रदेश में BAMS की फर्जी डिग्री से बने 41 डॉक्टर, Board ने FIR के दिए कड़े आदेश