हिंसा के बाद जोधपुर में अब कैसे हैं हालात? प्रशासन की ओर से दी गई यह बड़ी जानकारी

By अंकित सिंह | May 04, 2022

जोधपुर में सोमवार शाम दो समुदायों में झड़प हो गई थी। इसके बाद यहां तनाव देखने को मिला। इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर हिंसा के लगभग 36 घंटों के बाद जोधपुर में इस वक्त कैसी स्थिति है? इसको लेकर प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है। पुलिस कमिश्नर नवज्योति गोगोई ने कहा कि जोधपुर में अभी स्थिति नियंत्रण में है। हमने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए हुए हैं और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं। हमने अब तक 100 से ज़्यादा लोगों गिरफ़्तार और लगभग 13 FIR दर्ज़ की हैं। मैं लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। प्रशासन की ओर से बताया गया कि डिप्टी और एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारी तैनात किए गए हैं। हर छोटी-बड़ी घटना पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जोधपुर डीएम हिमांशु गुप्ता ने बताया कि जिस क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया है, उसके अंतर्गत आने वाले सभी स्कूल अगले दो दिनों तक बंद रहेंगे। जिन स्कूलों में बोर्ड की परीक्षाएं होनी हैं, वे खुले रहें। परीक्षा प्रवेश पत्र कर्फ्यू मूवमेंट पास के रूप में काम करेगा। आपको बता दें कि जोधपुर शहर में ईद के दिन सांप्रदायिक तनाव के बाद मंगलवार को 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। हालात और ना बिगड़ें इसके मद्देनजर मोबाइल इंटरनेट सेवा फिलहाल बंद कर दी गई है।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में कॉजपा का प्रदर्शन विफल, BJP ने राहुल गांधी की तुलना मीर जाफर से की

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध, Kojpa का Jantar Mantar पर प्रदर्शन का ऐलान

Mumbai में Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 600 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट