Atishi on Delhi Waterlogging: दिल्ली में मानसून पहली बारिश, कब तक भरा रहेगा पानी और क्यों हुआ जलभराव? आतिशी ने दी सफाई

By अभिनय आकाश | Jun 28, 2024

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि हमने पिछली बारिश तक लगभग 200 हॉटस्पॉट की पहचान की है। इनमें से 40 हॉटस्पॉट पीड्ब्ल्यूडी द्वारा सीसीटीवी निगरानी में हैं। आपको यह समझना होगा कि अगर दिल्ली में 228 मिमी बारिश होती है, तो इसमें समय लगेगा। जल स्तर को कम करने के लिए। अभी दिल्ली में नालों की क्षमता से ज्यादा बारिश हुई है। दिल्ली में जून के महीने में 90 वर्षों में हुई रिकॉर्ड तोड़ बारिश के बाद हुए जलभराव की समस्या को देखते हुए दिल्ली सचिवालय में दिल्ली सरकार के मंत्रियों आतिशी, सौरभ भारद्वाज, गोपाल रॉय, इमरान हुसैन ने विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और जलभराव की समस्या से निपटने को लेकर चर्चा की।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली की जलमंत्री आतिशी को LNJP Hospital से छुट्टी मिली

नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन इलाके में जलमग्न सड़कों पर यात्रियों को अपने बच्चों को लेकर घुटने घुटने पानी से होकर गुजरना पड़ा। कुछ इलाकों में मेट्रो स्टेशनों में भी पानी भर गया, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस के अनुसार जलभराव के कारण अणुव्रत मार्ग पर लाल बत्ती के दोनों ओर 100 मीटर और लाडो सराय लाल बत्ती से दोनों तरफ यातायात प्रभावित है। परीक्षा देने उत्तर-पश्चिम दिल्ली जा रहे जतिन शर्मा ने बताया कि सुबह कश्मीरी गेट पर यातायात काफी अधिक था। शर्मा ने कहा, मैं उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित अपने घर से परीक्षा देने जा रहा था। सुबह कश्मीरी गेट पर भारी जलभराव था, जिससे यातायात जाम हो गया। सड़क काफी चौड़ी है, लेकिन जलभराव के कारण लोग केवल एक लेन का ही इस्तेमाल कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

Pune Infrastructure Boom: नितिन गडकरी ने दी 60 हजार करोड़ की सौगात, Road Projects से उद्योगों को मिलेगी नई रफ़्तार

Jharkhand में JSSC-CGL परीक्षार्थियों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार, Hemant Soren ने भर्ती धांधली पर बिठाई CID Inquiry

Magnus Carlsen का दबदबा बरकरार, Esports World Cup में Denis Lazavik को हराकर बने लगातार दूसरी बार चैंपियन

Ayush Shetty का World Championship में ऐतिहासिक आगाज, World No. 1 Shi Yuqi को बेंगलुरु में चटाई धूल