Valentine Week: सिर्फ Gift नहीं, पार्टनर को दें Surprise, ये 7 Romantic Date Ideas आएंगे बहुत काम

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 02, 2026

फरवरी महीने की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में वैलेंटाइन सप्ताह भी बेहद करीब है। वैलेंटाइन वीक प्यार का इजहार करने और अपने पार्टनर के साथ खास पल बिताने का सबसे रोमांटिक समय होता है। क्या आप भी अपना वैलेंटाइन वीक को यादगार बनाना चाहते हैं, तो केवल फूल और चॉकलेट देने से कुछ नहीं होगा। इस वीक के हर एक दिन को स्पेशल बनाने के लिए अलग-अलग जगहों पर जाकर रोमांटिक, एडवेंचर और नेचर का मजा लेना एक बेहतरीन आइडिया है। इस तरह से आपका वैलेंटाइन सप्ताह रोमांटिक के साथ ही एंटरटेनिंग भी बन जाएगा। इस लेख में हम आपको सात दिन के लिए सात अलग-अलग जगहों पर जाने का आइडिया बताएंगे, जिससे आपका वैलेंटाइन वीक बेहद खास और यादगार बन जाए।

 यह दिन है पार्टनर के साथ कहीं जाने का, आप चाहे तो इस दिन किसी गार्डन में घूम सकती हैं। अगर आप दिल्ली में रहती हैं,तो अमृत उद्यान (पूर्व में मुगल गार्डन)घूमने जा सकती हैं। यहां पर कई सुंदर फूलों की प्रदर्शनी लगी रहती है, जहां आप जा सकते हैं। जब आप गार्डन में घूम रहे हैं, तभी अपने पार्टनर को गुलाब दें। 

8 फरवरी-प्रपोज डे

प्रपोज डे के दिन आप किसी ऐसी जगह पर जरुर जाएं, जहां थोड़ी शांति हो। ऐसे में कई कैफे हैं जो प्रपोज डे के लिए खास टेबल बुक करने का मौका देते हैं। यहां जाकर आप कैंडल नाइट डिनर कर सकते हैं। आप ऐसी जगह पर जाए, जहां आप अपने पार्टनर को प्रपोज कर पाएं।

9 फरवरी-चॉकलेट डे

ऐसे कई शहर हैं जहां चॉकलेट डे पर तमाम कार्यक्रम को आयोजित किए जाते हैं। कई बेकरी लोगों का उनके पार्टनर के साथ आमंत्रित करती हैं। आप चाहे तो अपने पार्टनर को किसी केक बेक इवेंट पर ले जा सकते हैं। 

10 फरवरी-टेडी डे    

इस दिन को खास बनाने के लिए आप अपने पार्टनर को क्यूट-क्यूट से टेडी वियर गिफ्ट कर सकते हैं। टेडी डे पर कहीं जाना चाहते हैं, तो आप पिकनिक पर जाएं। पिकनिक पर जाकर अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत कर पाएंगे। आप चाहे तो दिल्ली की सुंदर नर्सरी जा सकते हैं। 

11 फरवरी -प्रॉमिस डे    

इस खास दिन पर कपल्स अपने पार्टनर से वादा करते हैं। ये दिन भी बेहद खास होता है, इसलिए अपने पार्टनर के साथ समय जरुर बिताएं। इस दिन आप किसी कॉफी डेट पर जा सकते हैं और वहां उनसे खास वादा कर सकते हैं।

12 फरवरी-हग डे    

यह दिन पार्टनर को गले लगाकर बिना बोले बहुत कुछ कहने का है। इसलिए अपने पार्टनर के साथ इस दिन नदी किनारे जाकर बैठें। आप चाहे तो ऋषिकेश घूम आए है या फिर आपके शहर में कोई रिवर फ्रंट है तो इससे बेहतर जगह आपके लिए कुछ भी नहीं हो सकती। 

13 फरवरी-किस डे    

वैसे यह दिन Kiss करने के लिए नहीं, बल्कि अपने रिश्ते की नई शुरुआत के लिए भी सही है। इस दिन आप किसी ऐसी जगह डेट पर जरुर जाएं, जहां जाना आपके पार्टनर को पसंद हो। इससे आप उनके और भी ज्यादा करीब आ जाएंगे। 

14 फरवरी-वैलेंटाइन डे    

वैलेंटाइन डे पर अपने प्यार का इजहार करने के लिए आप किसी अच्छे कैफे में डिनर कर सकते हैं। इसके लिए आप किसी भी बेहतरीन  रेस्टोरेंट में अपने पार्टनर की पसंद कि डिशेज के साथ डेट प्लान करें।

प्रमुख खबरें

AI ने खुद लिखा 80% Code! Claude बनाने वाली Anthropic की रिपोर्ट से सनसनी, बढ़ा ये बड़ा खतरा

Rome Diamond League में बड़ा उलटफेर, Sri Lanka के रुमेश ने Neeraj Chopra को पछाड़ बनाया Record

ENG vs NZ: Lords में England का मास्टरस्ट्रोक, 140 पर ढेर होकर भी कीवी टीम को किया पस्त

Real Madrid Election: पेरेज़ का मास्टरस्ट्रोक, 150 मिलियन यूरो में लाएंगे Jude Bellingham से भी महंगा खिलाड़ी