Indus Waters Treaty: कब तक प्यासा रहेगा पाकिस्तान? विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दे दिया जवाब

By अभिनय आकाश | May 15, 2025

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि सिंधु जल संधि का पालन तब तक जारी रहेगा जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय तरीके से समाप्त नहीं कर देता। मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सिंधु जल संधि स्थगित है और तब तक स्थगित रहेगी जब तक पाकिस्तान द्वारा सीमा पार आतंकवाद को विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से नहीं रोका जाता... कश्मीर पर चर्चा करने के लिए एकमात्र चीज पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में अवैध रूप से कब्जाए गए भारतीय क्षेत्र को खाली करना है; हम उस चर्चा के लिए खुले हैं।

इसे भी पढ़ें: आपरेशन सिंदूर से नुकसान तो चीन को हुआ

जल शक्ति मंत्रालय के अधिकारियों से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने इस घटनाक्रम पर आधिकारिक रूप से टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, लेकिन सरकारी सूत्रों ने संकेत दिया कि मौजूदा परिस्थितियों में भारत की स्थिति में बदलाव की संभावना नहीं है। सूत्रों ने दोहराया कि संधि को निलंबित करने का निर्णय जम्मू कश्मीर को लगातार निशाना बनाकर सीमा पार से होने वाले आतंकवाद’के कारण लिया गया था। गत 24 अप्रैल को लिखे पत्र में मुखर्जी ने मुर्तजा को सूचित किया था कि ‘संधि के तहत प्रस्तावित वार्ता में शामिल होने से पाकिस्तान का इनकार और आतंकवाद को लगातार प्रायोजित करना संधि का उल्लंघन है। चाहे कुछ भी हो जाए, भारत उन्हें पानी की एक बूंद भी नहीं देंगा। भारत ने यह भी घोषणा की थी कि वह पाकिस्तान के साथ बाढ़ की चेतावनी साझा करना बंद कर देगा। 

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है