इस साल कितने भारतीय हज यात्रा पर जा सकेंगे? भारत-सऊदी अरब के बीच हुआ कौन सा बड़ा समझौता

By अभिनय आकाश | Jan 14, 2025

हज यात्रा पर भारत और सऊदी अरब के बीच सोमवार को अहम समझौता हुआ। इसके तहत 2025 में भारत के लिए 1,75,025 हजयात्रियों का सालाना कोटा आवंटित हुआ यानी 1.75 लाख से ज्यादा भारतीय इस साल हज पर जा सकेंगे। भारत सरकार के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है। समझौते के तहत 2024 की तुलना में 10 हजार अतिरिक्त लोगों को हज पर भेजने की अनुमति मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस समझौते पर कहा कि यह भारत से हज यात्रियों के लिए उत्साहजनक खबर है। हमारी सरकार तीर्थयात्रियों के लिए बेहतर अनुभव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सऊदी अरब हर साल हज कोटा में बदलाव करता है, और दुनियाभर के देशों के साथ इस पर समझौते करता है।

इसे भी पढ़ें: उमर अब्दुल्ला ने पूरी लॉबी को आईना दिखा दिया, बीजेपी बोली- कांग्रेस-आप-सपा को इससे सीखना चाहिए

भारतीय हज मिशन ने सऊदी हज मंत्रालय के साथ मिलकर तीर्थयात्रियों को मीना से अराफात तक ले जाने की सभी व्यवस्थाएं कीं, जिसमें अराफात में उनके रहने और उनकी वापसी भी शामिल थी। भारत को हज 2024 के लिए कुल 1,75,025 तीर्थयात्रियों का कोटा प्राप्त हुआ था, जिसमें भारतीय हज समिति के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए तीर्थयात्रियों के लिए 1,40,020 सीटें आरक्षित थीं, और 35,005 तीर्थयात्रियों को हज समूह ऑपरेटरों के माध्यम से आगे बढ़ने की अनुमति थी। एक ऐतिहासिक पहली घटना में, भारतीय हज यात्री जेद्दाह हवाई अड्डे पर पहुंचे और बसों के बजाय हाई-स्पीड हरमैन ट्रेन से मक्का की यात्रा की।

प्रमुख खबरें

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर