By अनन्या मिश्रा | Aug 05, 2025
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक रक्षाबंधन के पर्व पर राखी बांधते समय तीन गांठें लगाना शुभ माना जाता है। इन तीन गांठों का संबंध त्रिदेव यानी कि ब्रह्मा, विष्णु और शिव से माना जाता है। इन गांठों का अपना महत्व और अर्थ होता है, जोकि भाई-बहन के रिश्ते को अधिक मजबूत बनाता है।
राखी की दूसरी गांठ बहन की लंबी उम्र और भाई-बहन के रिश्ते में मिठास, प्यार और आपसी समझ बढ़ाने के लिए लगाई जाती है। यह गांठ भाई-बहन के मजबूत रिश्ते को दर्शाती है और उनमें हमेशा सद्भाव रहे। साथ ही वह हमेशा एक-दूसरे का साथ दें।
राखी की तीसरी गांठ भाई-बहन की अपने-अपने धर्म और कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह गांठ इस बात पर जोर देती है कि भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन निभाए और बहन अपने भाई के लिए स्नेह और कर्तव्य का पालन करें।
रक्षाबंधन पर जब बहन भाई को राखी बांधे तो ध्यान रखें कि वह पहले राखी को गंगाजल से शुद्ध कर लें और फिर भाई की कलाई पर राखी बांधे। वरना इससे दोष उत्पन्न हो सकता है और भाई पर संकट आ सकता है। इसके साथ ही ग्रहों का दुष्प्रभाव भी पड़ सकता है और अशुभ परिणाम मिल सकते हैं।