तुलसी विवाह पर मां तुलसी के पास कितने दीये जलाएं? जानें सही नियम, घर में होगा सुख-समृद्धि का वास

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 29, 2025

कार्तिक मास की देवउठनी एकादशी के बाद द्वादशी के दिन तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाता है। तुलसी विवाह वाले दिन माता तुलसी का विवाह भगवान शालिग्राम से कराया जाता है। इस दिन दीया जलाना बेहद शुभ माना जाता है। दीया की रोशनी अंधकार को दूर करता ही है इसके साथ ही शुभता भी लेकर आता है। खासतौर पर इस दिन तुलसी के पास दीया जलाना काफी शुभ माना जाता है। दीया जलाने के कुछ विशेष नियम और लाभ है, जिनका पालन करने से घर में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का वास होता है। आइए आपको बताते हैं कितने दीये जलाना सुभ होता है।

तुलसी विवाह के दिन कितने दीये जलाएं?

तुलसी विवाह वाले दिन पूजा के दौरान गाय के शुद्ध घी का एक दीपक मां तुलसी के पौधे के पास जरुर रखें। यह दीपक प्रदोष काल में जलाया जाता है और यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और घर में सकारात्मकता आती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन 5 दीपक जलाना काफी शुभ होते हैं। यह 5 दीये पंच तत्वों पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश का प्रतिनिधत्व करता है। इन दीयों को तुलसी के पौधे के चारों ओर या मुख्य रूप से तुलसी के गमले के पास रखें। ऐसा करने से धन की देवी लक्ष्मी का घर में वास होता है और वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है।

इसके अलावा, अपनी श्रद्धा के अनुसार 11, 21, 51 या 108 दीया भी जला सकते हैं। अगर आप ज्यादा दीये जला रहे हैं, तो तुलसी के गमले के पास रंगोली जरुर बनाएं।

तुलसी के पास दीया जलाने के कुछ नियम

तुलसी मां के पास दीये जलाने के कुछ नियम है, जिनका पालन जरुर करें। घी या तिल के तेल का दीपक जरुर जलाएं। सरसों का तेल प्रयोग तुलसी मां के पास नहीं करना चाहिए। तुलसी विवाह वाले दिन मां तुलसी के पास सुबह और शाम को दोनों समय दीया जलाएं। दीया तुलसी के पौधे के ठीक सामने या तुलसी के गमले के पास किसी स्वच्छ और पवित्र स्थान पर जलाएं। भूलकर भी दीया को तुलसी के पीछे न रखें।

तुलसी विवाह के दिन दीया जलाने के लाभ

धार्मिक मान्यता के अनुसार, तुलसी विवाह वाले दिन दीया जलाने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों प्रसन्न होते हैं जिससे घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती और दरिद्रता दूर होती है। तुलसी विवाह के दिन दीया जलाकर माता तुलसी और शालिग्राम जी से प्रार्थना करने पर विवाह में आ रही सभी बाधाएं दूर होती हैं। यह उपाय उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है जो शीघ्र विवाह या मनचाहा जीवनसाथी चाहते हैं।

दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहता है

इस दिन मां तुलसी के समक्ष विवाहित जोड़ों को घी का दीया जलाना चाहिए। ऐसा करने से उनके दांपत्य जीवन में प्रेम, स्थिरता और मधुरता आती है। वहीं, पति-पत्नी के बीच मनमुटाव समाप्त हो जाता है और गृहस्थ जीवन भी सुखमय बन जाता है। 

प्रमुख खबरें

LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, एक कचौरी, एक समोसा... अब Gas पर नहीं भरोसा

Vivek Agnihotri का ऐलान, बड़े पर्दे पर दिखेगी Operation Sindoor की अनकही दास्तान

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म