बिहारी अब और कितनी हत्याओं की भेंट चढ़ेंगे? नीतीश सरकार पर चिराग पासवान ने फिर उठाए सवाल

By अंकित सिंह | Jul 12, 2025

बिहार में हत्याओं और व्यापारियों पर हमलों की बढ़ती घटनाओं के बीच, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने नीतीश कुमार सरकार पर सवाल उठाए हैं, जिससे सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन में बेचैनी बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर एक तीखी पोस्ट में चिराग पासवान ने लिखा कि बिहारियों को अब और कितनी हत्याओं का सामना करना पड़ेगा? बिहार पुलिस की ज़िम्मेदारी क्या है, यह समझ से परे है।

इसे भी पढ़ें: नाच न जाने, आंगन टेढ़ा, राहुल गांधी आरोपों पर धर्मेंद्र प्रधान का पलटवार, कांग्रेस के हर प्रपंच को पहचान चुकी है जनता

चिराग से पहले, लोजपा (आरवी) खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि वर्तमान प्रशासन के तहत बिहार में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है, जिसके बाद जदयू नेता और बिहार के मंत्री महेश्वर हजारी ने तीखा पलटवार किया और चिराग से यह स्पष्ट करने को कहा कि वह गठबंधन में बने रहना चाहते हैं या नहीं। गौरतलब है कि चिराग के बहनोई और जमुई के सांसद अरुण भारती ने भी हाल ही में बिहार में बढ़ते अपराध की आलोचना करते हुए कहा था कि जमीनी हकीकत को नजरअंदाज करते हुए “आप देश के लिए धृतराष्ट्र नहीं बन सकते”।

प्रमुख खबरें

अंक ज्योतिष विश्लेषण: 22 अगस्त को Moolank 4 की New Schemes और Moolank 8 को मिलेगी Success

Cryptocurrency fraud में जालना से फरार आरोपी गिरफ्तार, 4.3 करोड़ की थी ठगी

UP में CM Yogi का एक्शन! चीनी जमाखोरों और कालाबाजारी करने वालों पर ESMA लगेगा

Pakistan के Punjab में CTD ने पकड़े 18 संदिग्ध आतंकी, ISIS और अलकायदा से जुड़े तार