Pakistan ने भारत के कितने राफेल गिराए? कंपनी ने दी असली जानकारी, शेयर में हो गई भारी हलचल

By अभिनय आकाश | Jul 08, 2025

ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन और पाकिस्तान की झूठी अफवाह का पर्दाफाश हो गया है। पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने भारत के तीन राफेल लड़ाकू विमान गिरा दिए। लेकिन पहले तो भारत ने इसे गलत बताया और अब फ्रांस की खुफिया रिपोर्ट से भी साफ हुआ है कि ये दावा बिल्कुल झूठा था। राफेल बनाने वाले दसॉल्ट एविएशन के सीईओ एरिक ट्रेपर ने खुद कहा है कि भारत के राफेल बिल्कुल सुरक्षित हैं और पाकिस्तान का दावा पूरी तरह से गलत है। इस झूठी खबर को फैलाने में चीन की भी बड़ी भूमिका थी। फ्रांस की सेना और खुफिया एजेंसियों का मानना है कि चीन ने फ्रांस में बने राफेल लड़ाकू विमानों की छवि खराब करने के लिए दुनियाभर में अपने दूतावासों का इस्तेमाल किया। खासतौर पर भारत और पाकिस्तान के बीच मई में हुई झड़पों के बाद चीन ने यह प्रचार करना शुरू किया कि राफेल विमान अच्छी तरह प्रदर्शन नहीं कर पाए। 

इसे भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर डिप्टी आर्मी चीफ के बयान से जुड़े सवाल को चीन ने टाला, कहा- पाकिस्तान हमारा करीबी दोस्त

शेयरों में उथल पुथल

कंपनी के शेयर की कीमत में सोमवार को बढ़ोतरी के बाद आज मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि, कुछ मिनटों में ही इसमें तेजी आ गई। इस उथल-पुथल के बीच पेरिस स्टॉक एक्सचेंज पर आज यह शेयर मामूली तेजी के साथ 297.20 यूरो पर ट्रेड कर रहा है। पिछले एक महीने में राफेल जेट निर्माता के शेयर में 3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इधर, पाकिस्तान के दावे पर कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत के राफेल गिरा दिए गए थे, इस पर क्लियरिटी आ गई है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police का सख्त एक्शन: CJP Protest से पहले 500 हिरासत में, राजधानी में CAPF की तैनाती

Dhurandhar The Revenge ने मारी ग्लोबल छलांग! Grammy Awards की दौड़ में शामिल हुआ फिल्म का संगीत, जानें कौन-कौन से गाने हैं रेस में

Ind vs WI: तीसरे T20 मैच में इंदौर के Holkar Stadium पर फिर बन सकते हैं बड़े रन

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है