Mahayuti Seat Sharing: महाराष्ट्र में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है बीजेपी? सामने आई बड़ी खबर

By अभिनय आकाश | Oct 14, 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अगले कुछ हफ्तों में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 150 से 160 सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि बीजेपी ने महाराष्ट्र कोर कमेटी की बैठक में उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा महायुति गठबंधन में लगभग 160 सीटों का दावा करेगी। बीजेपी, एनसीपी (अजित पवार) और शिवसेना (एकनाथ शिंदे) महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा हैं। अब दिल्ली में केंद्रीय संसदीय बोर्ड सीईसी की बैठक में चर्चा होगी और नामों पर केंद्रीय नेतृत्व की मुहर लगेगी।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र: चुनाव ऐलान से पहले बड़ा फैसला, रतन टाटा के नाम पर रखा जाएगा इस यूनिवर्सिटी का नाम

इससे पहले 11 अक्टूबरको, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा था कि सत्तारूढ़ गठबंधन अगले तीन दिनों में विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को अंतिम रूप देगा। बावनकुले ने संवाददाताओं से कहा, "हम राज्य और फिर (भाजपा) केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सीटों पर चर्चा करेंगे। 90 फीसदी सीटों पर बातचीत पूरी हो चुकी है। बाकी 10 फीसदी सीटों पर अगले तीन दिनों में बातचीत पूरी हो जाएगी। बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम अजित पवार उन सीटों का ऐलान करेंगे जिन पर वे चुनाव लड़ेंगे। बावनकुले ने कहा कि भाजपा पिछली बार की तरह विदर्भ में अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz और Bab-el-Mandeb पर संकट आया तो क्या हुआ? Modi ने खोज लिया नया रास्ता! Oman के Sohar Port से दे दबादब तेल आयेगा India

Supreme Court पर्यावरण न्याय का वटवृक्ष, विकास व संरक्षण में संतुलन जरूरी: CJI

Dehradun DM को 1 हफ्ते में देनी होगी रिपोर्ट, Uttarakhand के मेडिकल कॉलेजों में फर्जीवाड़े पर एक्शन

MK Stalin के कार्यकाल में बने थे UK निवेश के आधार, TRB Rajaa ने TVK सरकार पर साधा निशाना