SAD और पंजाब की राजनीति पर कितना प्रभाव डालेगी अमृतपाल सिंह की बनाई नई पार्टी, पिता ने 15 वादों संग किया लॉन्च

By अभिनय आकाश | Jan 15, 2025

पंजाब में राजनीतिक परिदृश्य में एक नए खिलाड़ी अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने एंट्री ले ली है। इस पार्टी का नेतृत्व खालिस्तान समर्थक नेता और खडूर साहिब से संसद सदस्य अमृतपाल सिंह कर रहे हैं। इसकी औपचारिक घोषणा मुक्तसर के माघी मेले में की गई। पार्टी का लक्ष्य पंथिक क्षेत्र पर कब्ज़ा करना है जहां कभी शिरोमणि अकाली दल (SAD) का दबदबा था, जो अब अस्तित्व के संकट का सामना कर रहा है। नए राजनीतिक दल का ऐलान अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह, सासद सरबजीत सिंह खालसा और अन्य नेताओं ने किया। नया अध्यक्ष चुने जाने तक पार्टी को चलाने के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है. सदस्य तरसेम सिंह, सर्बजीत खालसा, अमरदीप सिंह, हरभजन सिंह और सुरजीत सिंह हैं। इसमें पार्टी के संविधान, एजेंडा, नीति और अनुशासन को तय करने के लिए एक पैनल के गठन की घोषणा की गई। यह पैनल कार्यकारी समिति को पार्टी के संगठनात्मक ढांचे और उसकी गतिविधियों के संचालन पर सलाह देगा।

इसे भी पढ़ें: पंजाब:अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई गई पिस्तौल बरामद

अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने घोषणा करते हुए कहा कि अमृतपाल सिंह अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे और उन्होंने आज से पार्टी के लिए सदस्यता अभियान भी शुरू कर दिया है। आइए पंजाब को बचाने और पंथ (समुदाय) की रक्षा के लिए एक साथ आएं। हम सरबत दे भला दा राज के लिए इस पार्टी का गठन कर रहे हैं। हम लोगों के लिए कुछ करना चाहते हैं और इस तरह अपने समाज के मुद्दों पर लड़ने के लिए एक मंच तैयार करना चाहते हैं।  

प्रमुख खबरें

पैसा कभी हमारे बीच नहीं आया: Bigg Boss 20 में Mahhi Vij के एलिमनी ठुकराने पर Jay Bhanushali का दिल जीतने वाला रिएक्शन

Mumbai Mayor के दफ्तर, Amitabh Bachchan के आवास और Diljit Dosanjh के शो पर बम हमले की धमकी

अरुणाचल सीमा तनाव पर PM Narendra Modi संसद को विश्वास में लें: Congress

UP MLC Election: फतेहपुर में बूथ कैप्चरिंग का प्रयास, Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना