Cyclone Biporjoy: कच्छ में कितना नुकसान? गृह मंत्री करेंगे प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, जानें पूरा कार्यक्रम

By अभिनय आकाश | Jun 17, 2023

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चक्रवात बिपरजोय के मद्देनजर स्थिति का जायजा लेने के लिए शनिवार को गुजरात के भुज पहुंचने वाले हैं। गृह मंत्री, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ, राज्य के चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए तैयार हैं। शाह हवाई सर्वेक्षण के बाद भुज में समीक्षा बैठक भी करेंगे। दोनों मंत्री पिछले तीन दिनों में दिल्ली से की गई निगरानी का भी जायजा लेंगे। 

जान-माल का कोई नुकसान नहीं, बिजली कटौती, अवरुद्ध सड़कों ने किया प्रभावित

कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्रों में तबाही मचाने के बाद शुक्रवार को चक्रवात बिपारजॉय के कमजोर पड़ने और दक्षिण राजस्थान की ओर बढ़ने के कारण गुजरात सरकार के सामने करीब 1,000 गांवों में बिजली बहाल करने और सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाने की तत्काल चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। गुजरात के कच्छ तट पर दस्तक देने के बाद चक्रवात कमजोर पड़ने के बाद, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि उत्तरी गुजरात को भारी बारिश के लिए तैयार रहना चाहिए।

प्रमुख खबरें

जयपुर के SMS Hospital में डॉक्टरों ने रचा कीर्तिमान, 6 घंटे में किए 13 जॉइंट रिप्लेसमेंट

रेजीनगर में Suvendu Adhikari बोले, अपना वोट बर्बाद न करें अल्पसंख्यक

Bhubaneswar बम विस्फोट कांड में NIA ने दाखिल की चार्जशीट, दो आरोपी नामजद

सस्ते US Dollar का लालच देकर 25 लाख रुपये ठगने वाला Surat से गिरफ्तार