Happy Chocolate Day 2025: डार्क चॉकलेट कितनी मात्रा में सेवन करना सही होता है? हेल्थ के लिए कितना लाभदायक है

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 09, 2025

फरवरी के महीना लव बर्ड्स के लिए बेहद खास माना जाता हैं क्योंकि इस महीने में वैलेंटाइन डे आता है। वैलेंटाइन वीक शुरु हो चुका है। ऐसे में आज यानी के चॉकलेट डे मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर चॉकलेट लवर चॉकलेट का सेवन जरुर करते हैं। वैसे चॉकलेट का एक ही हेल्दी वर्जन है डार्क चॉकलेट। यह सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है। आइए आपको बताते हैं आखिर कौन-सी चॉकलेट को डार्क और हेल्दी माना जाता है और दिनभर में कितनी चॉकलेट खाना हेल्दी है।

चॉकलेट कोको प्लांट से मिलती है, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स हाई लेवल में होते हैं। लेकिन मार्केट में मिलने वाली चॉकलेट में शुगर, मिल्कर, कोको बटर के साथ बहुत थोड़ी मात्रा में कोको होता है। हालांकि, डार्क चॉकलेट होती है उसमे कोको की मात्रा ज्यादा होती है और चॉकलेट बार जिसमे 70 से 85 प्रतिशत कोको होता है उसमे लगभग 8 ग्राम प्रोटीन और 11 प्रतिशत के करीब डायटरी फाइबर होते हैं। इसके साथ ही मिलीग्राम आयरन और 230 मिलीग्राम मैग्नीशियम पाया जाता है।

कितनी मात्रा में डार्क चॉकलेट खानी चाहिए

मेडिकल न्यूज टुडे कि स्टडी के मुताबिक 20 से 30 ग्राम डार्क चॉकलेट डेली खाया जा सकता है। जितनी ज्यादा मात्रा में कोको होगा उतना ज्यादा फ्लेवेनॉल्स होगा इसलिए कम से कम 70 प्रतिशत या उससे अधिक सॉलिड कोको वाली चॉकलेट हेल्थ के लिए बढ़िया मानी जाती है।

डार्क चॉकलेट खाने के फायदे

- ब्रेन फंक्शन इंप्रूव करता है।

- टाइप 2 डायबिटीज में फायदेमंद

- बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में मदद करता है

- हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद है डार्क चॉकलेट

- एटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर 

प्रमुख खबरें

Punjab Congress में बड़े वकील Vasu Ranjan की एंट्री, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित

स्टेनलेस स्टील सेक्टर में पावर एंट्री! Ranveer Singh बने Jindal Stainless के पहले ब्रांड एंबेसडर