जो भारत का नागरिक नहीं, वह वोट कैसे डाल सकता है? SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे ललन सिंह

By अंकित सिंह | Jul 21, 2025

बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष के हंगामे के बीच केंद्रीय मंत्री और जेडी(यू) सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह का बड़ा बयान आया है। ललन सिंह ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि इस पर चर्चा से कौन भाग रहा है? यदि आप यह कहना चाहते हैं कि जो व्यक्ति इस देश का नागरिक नहीं है, उसे अपना वोट देना चाहिए,... और फिर आप संविधान की एक प्रति लेकर घूमते हैं। तो जो व्यक्ति भारतीय नागरिक नहीं है, वह भारत में अपना वोट कैसे डाल सकता है?

इसे भी पढ़ें: Chandan Mishra Murder Case: पुलिस के हत्थे चढ़ा मुख्य आरोपी तौसीफ, साजिश में शामिल पांच गिरफ्तार

सत्र के पहले दिन पारंपरिक रूप से राष्ट्रगान की धुन के साथ कार्यवाही की शुरुआत हुई। फिर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सात पूर्व सदस्यों किशन कपूर, भगत राम, कुमारी अनंथन, गिरिजा व्यास, मिनाती सेन, सुखदेव सिंह ढींढसा और छोटे सिंह यादव के निधन के बारे में सदन को सूचित किया। इसके बाद बाद उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले और अहमदाबाद विमान हादसे का उल्लेख करते हुए दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी। लोकसभा अध्यक्ष ने हाल में देश के कई हिस्सों में आई प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुए जानमाल के नुकसान का भी उल्लेख किया। इसके बाद सदन ने कुछ देर मौन रखकर दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी। 

प्रमुख खबरें

Arunachal Pradesh के Namsai में बाल तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 51 लोग सुरक्षित बचाए गए

केरल में Priyanka Gandhi और रमेश चेन्निथला के काफिले को BJYM कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

Amit Shah ने Sabarmati से दिखाई देश की पहली LNG Train को हरी झंडी

Emraan Hashmi की सुपरहिट फिल्म Awarapan 2 आई OTT पर, इस दिन होगी स्ट्रीम