आतंकवादी पहलगाम कैसे पहुँचे? ओवैसी बोले- बिहार में बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं के बारे में पता है तो...

By अंकित सिंह | Jul 17, 2025

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया जाना चाहिए और ऑपरेशन सिंदूर जारी रखा जाना चाहिए। इसके साथ ही ओवैसी ने बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से भी जोड़ा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से आए चार आतंकवादियों ने पहलगाम में हमारे 26 हिंदू भाइयों की जान ले ली। हमें बताएँ कि आतंकवादी पहलगाम कैसे पहुँचे। अगर आप (केंद्र सरकार) कहते हैं कि आपको बिहार में बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं की मौजूदगी के बारे में पता है, तो फिर चार आतंकवादी पहलगाम कैसे पहुँच गए? 

इसे भी पढ़ें: Supreme Court ने राजनीतिक दलों पर की सख्त टिप्पणी- ''क्षेत्रीयता को बढ़ावा देना सांप्रदायिकता जितना खतरनाक है''

बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण से जुड़े विवाद का हवाला देते हुए, ओवैसी ने युवाओं से पूछा कि अगर वे रील देखने में ही उलझे रहेंगे, तो बूथ लेवल अधिकारियों को कैसे जवाब देंगे। हैदराबाद में एक संबोधन के दौरान ओवैसी ने पूछा, "मेरा मतलब है कि बिहार में गहन पुनरीक्षण के नाम पर क्या हो रहा है, कई लोगों को बांग्लादेशी, नेपाली और म्यांमार से आने वाला बताया जा रहा है... अगर कोई बीएलओ आपके पास आता है, तो आप उनके सवालों का जवाब कैसे देंगे?"

प्रमुख खबरें

Election Commission के खिलाफ धरने पर बैठे Rahul Gandhi हिरासत के बाद रिहा

इलाहाबाद High Court ने 2 साल से लापता महिला की तलाश का जिम्मा CBI को सौंपा

Maharashtra Drought: 32 जिलों का मुआयना करने इसी हफ्ते पहुंचेगी केंद्रीय टीम, फडणवीस ने दी जानकारी

सहारनपुर की आयशा मस्जिद में अजान पर रोक न लगाए प्रशासन, Allahabad High Court का निर्देश