लिपस्टिक की मदद से यूं दें होंठों को शेप

By मिताली जैन | Aug 27, 2022

जब बात मेकअप करने की होती है, तो महिलाएं अपनी आंखों के साथ-साथ लिप्स पर भी उतना ही फोकस करती हैं। आमतौर पर, मेकअप करते समय सिर्फ लिपस्टिक के शेड पर ही ध्यान देना काफी नहीं होता। बल्कि लिप्स को भी सही शेप देना आवश्यक है। अमूमन इसके लिए महिलाएं लिप लाइनर का इस्तेमाल करती हैं। जब लिप लाइनर को लिपस्टिक पर अप्लाई किया जाता है तो इससे लिप्स अधिक फुलर व ब्यूटीफुल नजर आते हैं। हालांकि, अगर आपके पास लिप लाइनर नहीं है तो भी आप कुछ अन्य तरीकों की मदद से लिपस्टिक को परफेक्ट तरीके से लगा सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ तरीकों के बारे में बता रहे हैं-

अगर आपके पास लिप लाइनर नहीं है तो आप लिप ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं। आपकी ब्रश किट में लिप ब्रश अवश्य होगा। आप उस ब्रश पर थोड़ी सी लिपस्टिक लें और फिर उसकी मदद से लिप्स की आउटलाइन बनाएं। सबसे पहले अपर लिप पर क्यूपिड बो पर वी बनाएं। इसके बाद पूरे लिप्स को शेप दें। आप चाहें तो लिप ब्रश से आउटलाइन बनाने के साथ-साथ उससे अपने लिप्स को फिल भी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: इन घरेलू उपचारों को अपनाएंगे तो दूर हो जाएंगे चेहरे के दाग-धब्बे

सही तरह से लिपस्टिक को करें अप्लाई

अगर आपके पास लिप लाइनर के साथ-साथ लिप ब्रश भी नहीं है, तो ऐसे में आप लिपस्टिक को भी सही तरह से अप्लाई करके उससे भी आउटलाइन बना सकती हैं। इसके लिए, आप लिपस्टिक के प्वाइंटेड एरिया को लें और उससे लिप्स पर आउटलाइन बनाएं। इसके बाद आप लिप्स को अंदर फिल करें। 

इसे भी पढ़ें: त्वचा पर लाना है निखार तो घर पर बनाएं नींबू के यह सात फेस पैक

इयर बड का करें इस्तेमाल

यह भी एक आसान तरीका है, जिसकी मदद से लिप्स की आउटलाइन बनाई जा सकती है। इसके लिए आप इयर बड के कॉटन एरिया पर लिक्विड लिपस्टिक लें। अब इससे अपने लिप्स की आउटलाइन बनाएं। सबसे पहले आप इसे क्यूपिड बो पर लगाएं और फिर अपने नीचे के लिप्स पर अप्लाई करें। इसके बाद आप क्रीम लिपस्टिक को लगाएं। अंत में, टिश्यू पेपर को लिप्स पर हल्का सा डैब करें ताकि अतिरिक्त लिपस्टिक को आसानी से हटाया जा सके।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Meta की Mega Deal: CRED में 8,550 करोड़ का निवेश, Kunal Shah संभालेंगे WhatsApp की कमान

मुकेश अंबानी का Jio और NSE ला रहे Mega IPO, Stock Market में 60 हजार करोड़ की हलचल

Tata Motors का EV सेक्टर में बड़ा दांव, 3400 Commercial Vehicles का मिला बंपर ऑर्डर

Reliance का मास्टरस्ट्रोक! Jio IPO की खबर से Share Market में तूफ़ान, निवेशकों के खिले चेहरे।