Content Writing: कैसे बनें Content Writer और क्या होगी सैलरी, यहां देखें सभी डिटेल्स

By अनन्या मिश्रा | May 21, 2024

आज के दौर में हर कोई सोशल मीडिया का इस्तेमाल जमकर कर रहा है। वहीं आपने भी देखा होगा कि छोटी-बड़ी कंपनियों के भी सोशल मीडिया पर प्रोफाइल बने हैं, जिन पर हर रोज कुछ न कुछ अपडेट आता रहता है। सोशल मीडिया एप पर आप कंपनियों के बारे में विस्तृत जानकारी ले सकते हैं। आज के समय में कंपनी के यू-ट्यूब अकाउंट, ट्विटर, इंट्राग्राम, टेलीग्राम समेत तमाम पेजों को नियमित तौर पर मैनेज किया जाता है। 

इसे भी पढ़ें: IIMC को चाहिए 17 असिस्टेंट प्रोफेसर्स, 6 जून तक कर सकते हैं आवेदन

बता दें कि कंटेंट राइटर कंपनी की पहचान, उसके प्रोडक्ट और कंपनी के बारे में जो लिखता है। उसी के आधार पर कंपनी मार्केट में ब्रांड बनकर उभरती है। यदि आप किसी कंपनी के बारे में अच्छे से जानना चाहते हैं, तो सोशल मीडिया या वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जा रहे कंपनी द्वारा कंटेंट से तय होता है। इसके अलावा कंपनियां कंपनी के बारे में ई बुक, कंपनियों की वार्षिक विवरण पुस्तिका, प्रोडक्ट का यूजर मैनुअल या दीक्षांत समारोह का न्यूज लेटर आदि सब कंटेंट राइटर की तैयार करते हैं।

वर्तमान समय में तमाम वेबसाइट्स कंटेंट राइटर्स को मोटी पगार पर हायर करती हैं। यही कारण है कि 12वीं और ग्रेजुएशन पास अभ्यर्थी कंटेंट राइटिंग कर लाखों रुपए कमा रहे हैं। इसी वजह से लोग इसको एक प्रोफेशन को देख रहे हैं। ऐसे में इस फील्ड में आगे बढ़ने की तमाम संभावनाएं हैं। ऐसे में आप भी कंटेंट राइटिंग का कोर्स कर अपने सपने को साकार कर सकते हैं।  

सैलरी 

शुरूआत में एक कंटेंट राइटर के तौर पर कंपनी आपको सालान 2-3 लाख रुपए अदा करती हैं। वहीं समय के साथ अनुभव बढ़ने पर कंटेंट राइटर को सालान 4-5 लाख तक का पैकेज आसानी से मिल जाता है। बता दें कि आमतौर पर एक कंटेंट राइटर को 20 हजार से लेकर 35 हजार रुपए प्रतिमाह सैलरी मिलती है।

अवसर 

एसईओ कॉपी राइटर 

कंटेंट स्ट्रेटजिस्ट 

कंटेंट एनालिस्ट

कंटेंट राइटर 

न्यूज राइटर 

कंटेंट मार्केटर 

ऐसे बनाएं कॅरिअर 

अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो अभ्यर्थी डिजिटल मार्केटिंग, ग्रॉफिक्स डिजाइनिंग जैसे फील्ड में अपना कॅरियर बना सकते हैं। अभ्यर्थी घर बैठकर कई टेक्निकल कोर्सेस के साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

केजरीवाल ने दिया Punjab Elections जल्दी होने का संकेत, Bhagwant Mann ही होंगे CM चेहरा!

अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

JP Nadda ने साधा कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: Himachal में ठप विकास, अधूरे Healthcare Projects