कोविड से बचाव के लिए सुबह खाली पेट खाएं ये 3 चीजें, इस तरह बूस्ट होगी इम्यूनिटी!

By सिमरन सिंह | Jun 28, 2021

शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी सिस्टम का मजबूत होना बेहद जरूरी है। इस वक्त दुनियाभर में कोरोना काल भी चल रहा है, ऐसे में अपनी बॉडी को स्ट्रांग बनाने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना भी जरूरी है। दरअसल, डॉक्टर्स के मुताबिक जिन लोगों का इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होता है, ऐसे लोग कोरोना के चपेट में जल्दी आ रहे हैं। जरूरी है कि खुद को इस जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए अपने आहार में ऐसी चीजें शामिल करें जिनसे आपका इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत हो सके। इसलिए आज हम आपको तीन ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होगी, साथ ही कोविड से भी बचाव हो सकेगा, आइए जानते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आंवला एक अच्छा स्रोत है। इसमें विटामिन सी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर्ण मात्रा में पाए जाते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने के अलावा चेहरे और बालों की चमक बढ़ाने के लिए आंवला काफी अच्छा माना जाता है। इसके फायदे के लिए रोजाना खाली पेट आंवला का सेवन कर सकते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से कैंसर जैसी बीमारी से भी बचाव होता है। इसके अलावा वायरल या बैक्टीरियल इंफेक्शन, कफ, खांसी और जुकाम जैसी समस्या से बचाव होता है। ये आंखों की रोशनी को तेज करने में भी मददगार साबित होता है।

लहसुन का सेवन करें

रोजाना खाली पेट लहसुन का सेवन करने से भी कई लाभ होते है। इसमें मौजूद एंटीबायोटिक और एंटी बैक्टीरियल गुण शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाया जा सकता है। इसमें एलिसिन नामक यौगिक मौजूद है जो ब्लड शुगर को काबू करता है। इसके अलावा ये दिल और फेफड़ों संबंधित समस्या से भी बचाने में मददगार साबित है। विशेषज्ञों के अनुसार कई बीमारियों के इलाज के लिए लहसुन रामबाण इलाज है। ये खून को साफ करने के अलावा शरीर में जमे विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालने में मदद करता है। लहसुन से होने वाले लाभ के लिए रोजाना खाली पेट इसका सेवन करें। रोजाना दिन में दो बार इसकी कच्ची कलियां चबाने पर आपका बढ़ता वजन भी कम हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना के बाद शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए अपनाएं यह टिप्स

शहद का करें सेवन

हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि शहद में विटामिन सी, विटामिन बी-6, राइबोफ्लेविन, कार्बोहाइड्रेट और एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद हैं। रोजाना खाली पेट शहद का सेवन करने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होती है। त्वचा की चमक बढ़ने के अलावा वजन भी कम होता है। अगर बात की जाए शहद से होने वाले अन्य फायदों की तो इसके सेवन से ब्लड शुगर को काबू किया जा सकता है। डायबिटीज टाइप-2 के लिए भी शहद काफी अच्छा माना गया है। शहद में नेचुरल ग्लूकोज और फ्रक्टोज होता है जो शुगर के मरीजों के लिए हानिकारक नहीं होता है। इसलिए वो रोजाना सीमित मात्रा में शहद का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा अनिद्रा की समस्या होने पर भी शहद का सेवन किया जा सकता है। कब्ज और पाचन क्रिया को सही करने में भी शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके फायदे के लिए रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस और शहद का सेवन कर सकते हैं।

- सिमरन सिंह

प्रमुख खबरें

Shamar Joseph का पंजा, Rutherford की फिफ्टी, West Indies ने श्रीलंका से 2-1 से जीती T20 सीरीज

Mercedes S-Class Hybrid की भारत में धमाकेदार एंट्री, कीमत 2.20 करोड़, जानें दमदार Features

Salesforce ने खेला AI पर बड़ा दांव, Fin के अधिग्रहण से Agentforce Platform होगा और भी स्मार्ट।

England vs New Zealand: जोफ्रा आर्चर की वापसी से मजबूत हुई टीम, दो खिलाड़ी करेंगे Test डेब्यू