Silk Sarees Care: बारिश के मौसम में सिल्क साड़ियों की केयर कैसे करें? साड़ी बनीं रहेगी एकदम परफेक्ट

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 07, 2025

सिल्क बनारसी साड़ियां न केवल सुंदर होती है बल्कि एक बार इन्हें पहन लें तो यह लुक में चार चांद लगा देती है। सिल्क साडियां पहनना हम सभी महिलाओं को काफी पसंद होता है। चाहे कोई पार्टी हो या फिर फेस्टिवल। सिल्क साड़ी पहनने से एकदम रॉयल लुक मिलता है। इसके साथ ही इन साड़ियों का मानसून में बेहद देखभाल करनी होती है। सिल्क साडियों का कपड़ा काफी नाजुक होता है बरसात के मौसम में इन साड़ियों की विशेष देखभाल करना चाहिए। मानसून के मौसम में सही तरीके से इन साडियों को रखें। आइए आपको इस लेख में बताते हैं सिल्क साड़ियों की केयर बरसात के मौसम में कैसे करें।

बरसात के मौसम में सिल्क साड़ियों की देखभाल

कैसे केयर करें

- प्लास्टिक की थैलियों से बचें; सूती या मलमल के कवर का इस्तेमाल करें।

- साडियों के कवर में नीम के पत्ते, लौंग या लैवेंडर जैसे प्राकृतिक सुखाने वाले पदार्थ डालें।

 

- महंगी साड़ियों के लिए, आर्काइवल-ग्रेड सिलिका जेल का प्रयोग करें जो अतिरिक्त नमी सोख लेता है।

सिल्क की इन साड़ियों की ऐसे करें देखभाल

कांजीवरम और बनारसी: इन साड़ियों को आप समतल रखें, ऑक्सीकरण से बचने के लिए ज़री को सूखा रखें।

टसर: इन साड़ियों को नमी वाले मौसम में बार-बार हवा दे सकते हैं, जिससे आपकी साड़ियां खराब न हो। 

हल्की सिल्क साड़ी: इन साड़ियों को आप सेफ रखने के लिए एसिड-मुक्त टिशू का प्रयोग करें, जिससे आपकी ऑर्गेंजा साड़ी में कोई भी सिलवट नहीं रहेंगे।

प्रमुख खबरें

जिनके दम पर उछल रहे थे ट्रंप, Iran ने 500 को दबोचा, MOSSAD के एजेंट को बीच चौराहे पर टांग दिया

Delhi NCR Rain | दिल्ली-NCR में कुदरत का डबल अटैक! झमाझम बारिश और ओलावृष्टि से ठिठुरी राजधानी, IMD का येलो अलर्ट जारी

ईरान ने ने 19 साल के पहलवान को बीच चौराहे पर लगाई फांसी, 2 और लटकाए

Prabhasakshi NewsRoom: आधी से ज्यादा दुनिया संघर्ष में उलझी, India-China की दोस्ती परवान चढ़ रही, खुलने जा रहा है Lipulekh Pass Trade Route