बेबी प्लानिंग के बाद भी नहीं बन पा रही हैं मां तो करें ये उपाय

By मिताली जैन | Oct 31, 2022

मां बनना हर स्त्री का सपना होता है। लेकिन शादी के बाद हर जोड़ा एक समय के बाद बेबी प्लानिंग करने की इच्छा रखता है। इसके लिए वे कोशिशें भी करते हैं। हालांकि, यह देखने में आता है कि कुछ कपल्स चाहकर भी माता-पिता होने का सुख नहीं भोग पाते हैं। ऐसे में उनके मन में निराशा होना स्वाभाविक है। कभी-कभी कपल्स इसे ईश्वर की मर्जी समझने लगते हैं। जबकि वास्तव में अगर आप चाहें तो पैरेंट्स बन सकते हैं। बस इसके लिए आपको कुछ उपाय अपनाने की आवश्यकता है। जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं-

अगर आप बेबी प्लानिंग करने का विचार कर रहे हैं। लेकिन फिर भी आपको सफलता नहीं मिल पा रही है। तो इधर-उधर भटकने से बेहतर है कि आप डॉक्टर से मिलें और अपने सभी जरूरी टेस्ट करवाएं। इसमें आपके थोड़े अतिरिक्त पैसे लग सकते हैं। लेकिन इससे आपको यह समझ में  आ जाएगा कि आखिरकार किस वजह से आपकी यह इच्छा पूरी नहीं हो पा रही है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में सोडा और कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करने की ना करें भूल

विकल्पों पर करें विचार

अगर टेस्ट में आपको यह पता लगता है कि किसी कारणवश आप पैरेंट्स नहीं बन सकते हैं तो भी आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। दरअसल, आज के समय में ऐसे कई तरीके मौजूद हैं जो आपको पैरेंट्स होने का सुख दे सकते हैं। आप डॉक्टर की राय लेकर आईवीएफ या सरोगेसी का रास्ता चुन सकते हैं।

समय रहते एग करवाएं फ्रीज 

यह देखने में आता है कि जब महिलाओं की उम्र बढ़ने लगती है तो उनके लिए मां कठिन हो जाता है। अधिक उम्र का विपरीत असर उनकी फर्टिलिटी पर पड़ता है। हालांकि, करियर के चक्कर में हर महिला देर से ही मां बनना चाहती है। ऐसे में सबसे अच्छा उपाय है कि आप यंग एज में ही अपने एग फ्रीज करवा दें। यह एक ऐसा उपाय है जो आपको मां बनने में मदद करेगा।

लें फर्टिलिटी ट्रीटमेंट 

कई बार अत्यधिक तनाव, खानपान में लापरवाही, स्मोकिंग या अल्कोहल का सेवन करना आदि कुछ ऐसे कारण होते हैं, जो आपकी फर्टिलिटी पर असर डाल सकते हैं। इसलिए, अगर आप चाहकर भी पैरेंट्स नहीं बन पा रहे हैं तो सबसे पहले अपने लाइफस्टाइल में चेंज लाएं। इसके अलावा, आप डॉक्टर की सलाह पर फर्टिलिटी ट्रीटमेंट भी ले सकते हैं।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Green Hydrogen और ऊर्जा क्षेत्र में UP-जापान संबंध होंगे मजबूत: गवर्नर Kotaro Nagasaki

Jharkhand Police ने छात्र प्रदर्शन पर 3 FIR दर्ज की, 900 से अधिक पर शिकंजा

Arvind Kejriwal गोवा में E20 Petrol नीति पर करेंगे टाउन हॉल, दो दिवसीय दौरा शुरू

India Open 2028 गुवाहाटी में होगा, BAI ने सुरक्षा कारणों से लिया फैसला