छोटी सी किशमिश से बनी रहेंगी खूबसूरत और सेहतमंद, जानें कैसे और कब करें इसका प्रयोग

By सूर्या मिश्रा | Dec 05, 2022

छोटी सी किशमिश बहुत से पोषक तत्वों से भरी हुई होती है। किशमिश में पर्याप्त कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा होती है साथ ही आयरन का भी अच्छा सोर्स है। यह एनीमिया को दूर करने में सहायक है। माना जाता है किशमिश की तासीर गर्म होती है इसलिए बहुत से लोग इसका सेवन करने से बचते है खासकर महिलायें, लेकिन क्या आप जानते है किशमिश फाइबर से भरपूर है और यह महिलाओं को बहुत सी बीमारियों  से बचाने में सहायक है। यह डाइजेशन को सुधारने के साथ ही मेनोपॉज की बहुत की समस्याओं को दूर करता है। आइये जानते है किस प्रकार से किशमिश का सेवन महिलाओं को फायदा पहुंचा सकता है

 

एनीमिया दूर करने में सहायक 

अधिकतर महिलायें  एनीमिया का शिकार होती हैं। किशमिश का सेवन उनकी इस समस्या को दूर कर सकता है। किशमिश में आयरन भरपूर मात्रा में होता है। आयरन कमी से महिलाओं को हर समय थकान का अनुभव होना, त्वचा की चमक कम होना, बाल गिरना, आसानी से नाखुनो का टूटना जैसी परेशानियां होती है। आयरन की कमी से पीरियड्स भी अनियमित होते हैं और पीरियड्स के दौरान दर्द की भी समस्या होती है। इससे बचने के लिए आप भीगी हुई किशमिश का सेवन कर सकती हैं इससे आयरन की कमी दूर  होगी।

इसे भी पढ़ें: अमरुद के पत्तों के पानी से त्वचा की परेशानियां होंगी दूर, बने रहेंगे खूबसूरत और जवां

हड्डियों की कमजोरी होगी दूर 

किशमिश में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। अगर आप भी बढ़ती उम्र के कारण आर्थराइटिस के दर्द से परेशान हैं तो भीगी हुई किशमिश का सेवन आपकी इस बीमारी को दूर कर सकता है। भीगी हुई किशमिश का सुबह खाली पेट सेवन हर महिला को डेली रूटीन में शामिल करना चाहिए। 


त्वचा बनेगी शाइनी 

किशमिश का सेवन स्किन को रिपेयर करने का काम करता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो स्किन पर प्रदुषण और उम्र के असर को कम कर देते हैं। यह स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ ही स्किन कॉम्प्लेक्शन को सही रखता है। 

 

किशमिश है एनर्जी बूस्टर

अगर आपको हर समय थकान रहती है तो आपको किशमिश वाले दूध का सेवन करना चाहिए। यह आपको खुशमिजाज भी बनाये रखेगा और आयरन की कमी को भी दूर करेगा। 


कब करें किशमिश का सेवन  

15-20 किशमिश के दानें रात में भिगो दें। सुबह खाली पेट इनका सेवन आपके लिए बहुत लाभकारी होगा। रोजाना इसका सेवन आपको सेहतमंद रखने के साथ ही खूबसूरत भी बनाये रखेगा। 


कैसे करें किशमिश का सेवन 

अगर आपको त्वचा की परेशानी है एक्ने या डल स्किन की समस्या है तो आप भीगी हुई किशमिश सुबह खाली पेट ले सकती हैं। किसी को यदि कब्ज की दिक्कत है तो उसको भी भीगी हुई किशमिश का सेवन करना चाहिए। आर्थराइटिस से परेशान हैं तो किशमिश को शहद में भिगो कर रख दें। इसका नियमित रूप से सेवन आपको कमजोर हड्डियों की परेशानी से छुटकारा दिलाएगा।  

प्रमुख खबरें

Karnataka । क्या कोई पंजा आपकी संपत्ति लूट सकता है? Belagavi की जनता से PM Modi ने पूछा सवाल, Congress को दी ये चेतवानी

उधमपुर में आतंकवादियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, गोलीबारी में एक ग्राम रक्षा गार्ड हुआ घायल

12 साल बाद गुरु का वृषभ में हो रहा है गोचर, कैसा होगा इसका असर विभिन्न राशियों पर जानें सिर्फ यहां

बादल ने धर्म का इस्तेमाल हमेशा अपने निहित स्वार्थों के लिए किया : Bhagwant Mann