Verified Account के हैं कई फायदे, कैसे मिलेगा टि्वटर-फेसबुक का ब्लू टिक?

By मिथिलेश कुमार सिंह | May 31, 2021

ट्विटर और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अब लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। शायद ही ऐसा कोई स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति होगा, जिसक फेसबुक पर अकाउंट ना हो।

आइए जानते हैं...

ट्विटर की नई वेरिफिकेशन पॉलिसी के अंतर्गत अब कोई भी ट्विटर यूजर अपनी प्रोफाइल सेटिंग से अकाउंट वेरीफिकेशन के लिए रिक्वेस्ट दे सकता है। जाहिर तौर पर पहले यह इतना सरल नहीं था, किंतु अब यह काफी आसान है। वहीं फेसबुक की बात करते हैं तो यह जरूर थोड़ा अलग है।

ट्विटर ने जहां अब पब्लिक वेरिफिकेशन लेना शुरू किया है, तो फेसबुक काफी पहले से ही पब्लिक वेरिफिकेशन के लिए रिक्वेस्ट लेता है। फेसबुक के लिए अगर आप ब्लू टिक के लिए आवेदन देना चाहते हैं, तो आपको इस लिंक (https://www.facebook.com/help/contact/342509036134712) पर जाकर तमाम डिटेल्स करनी होती है। इन डिटेल्स को भरने के बाद आपके पास एक ईमेल आता है, और उस पर दिए गए निर्देश के अनुसार आप आगे बढ़ते हैं।

फेसबुक प्रोफाइल अगर आप वेरीफाई करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपने देश के नाम के साथ-साथ अपनी आईडी फोटो अपलोड करना होता है। वैलिड आईडी के लिए पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जैसी चीजें आप अपलोड कर सकते हैं।

अगर यह किसी कंपनी का फेसबुक पेज है, तो ऑफिशियल डॉक्यूमेंट जिस पर मुहर लगी हो, उसके साथ आप ब्लू टिक के लिए अपलोड करें। किसी कंपनी का कौन-कौन सा वैलिड डॉक्यूमेंट है, उसकी जानकारी भी आप उपरोक्त लिंक पर ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: कोरोना महामारी में काम आएंगे यह मेडिकल गैजेट्स, जानें सभी डीटेल्स

फॉर्म फिल करते समय, आपको सब्जेक्टिव रूप से कुछ और भी डिटेल लिखनी होती है कि आपका पेज या प्रोफाइल आखिर क्यों वेरीफाई किया जाना चाहिए!

यहां पर आप सावधानी से डिटेल लिख सकते हैं।

इसी प्रकार अगर पहले से आपका ट्विटर या कोई दूसरा सोशल मीडिया पर वेरीफाइड अकाउंट है, तो उसका लिंक भी फेसबुक वेरिफिकेशन के समय आप डाल सकते हैं, और सबमिट करने के बाद वेट करने का ऑप्शन आपके पास होता है। उम्मीद की जानी चाहिए कि अगर आपने ठीक ढंग से सब कुछ अपलोड किया है, तो आपका पेज या प्रोफाइल वेरीफाई हो जाएगा, किंतु अगर यह रिजेक्ट हो जाता है, तो आप 30 दिन के बाद पुनः अप्लाई करें।

वही ट्विटर की बात करते हैं, तो यहां भी आपको आईडी अपलोड करने के साथ-साथ कुछ लिंक देने होते हैं।

रिव्यु के बाद ट्विटर वेरीफाई करता है। ट्विटर ब्लू टिक के लिए सामान्य तौर पर जो योग्य माने जाते हैं, या जिनकी एलिजिबिलिटी एक्सेप्ट की जाती है, वह कोई गवर्नमेंट हो सकती है, कंपनियां, फ्रीलांसर्स और दूसरे ऑर्गेनाइजेशन हो सकते हैं। साथ ही यह न्यूज़ ऑर्गेनाइजेशन और जर्नलिस्ट भी हो सकते हैं। इसके अलावा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी हो सकते हैं, तो स्पोर्ट्स और गेमिंग इंडस्ट्री भी इसमें शामिल है। साथ ही एक्टिविस्ट और दूसरे इनफ्लुएंस करने वाले लोग भी ब्लू टिक के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: ओटीजी केबल से बनाएं अपने मोबाइल को सुपर कंप्यूटर

ध्यान दीजिए, जब भी आप ट्विटर ब्लूटिक के लिए अप्लाई करें, तब आपका अकाउंट कंप्लीट होना चाहिए। प्रोफाइल नेम, तस्वीर के साथ ईमेल आईडी, फोन इत्यादि सब कम्प्लीट और सही होना चाहिए। साथ ही कम से कम 6 महीने से आप ट्विटर पर एक्टिव हों। याद रखिये, एक्टिव होना काफी मायने रखता है यहाँ। इसके अलावा आपका कोई भी ट्वीट, ट्विटर पॉलिसी के अगेंस्ट ना हो। इसके लिए आप जरूर सावधानी बरतें। ट्विटर पर जब आप यह अप्लाई कर देते हैं, तो आपके पास एक मेल आती है, और इसके बाद वही प्रक्रिया आपको जारी रखनी होती है।

अगर एक बार में आपका अकाउंट अप्रूव नहीं होता है, तो आपको सेम प्रोसेस 30 दिन के बाद फिर दुहराना होता है।

मिथिलेश कुमार सिंह

प्रमुख खबरें

Jal Jeevan Mission पर Yogi Govt का बड़ा एक्शन, बोले- लापरवाही करने वालों की अब खैर नहीं

Bengal Strongroom विवाद: TMC नेता Shashi Panja भड़कीं, बोलीं- सुरक्षाकर्मी नियम नहीं जानते

US की शिपिंग कंपनियों को सीधी चेतावनी, Hormuz Strait में ईरान को पेमेंट पर लगेंगे कड़े प्रतिबंध

Iran में नहीं थम रही फांसी, Israel से जुड़े 2 और लोगों को लटकाया, UN ने जताई चिंता