Navratri Recipe: नवरात्रि में बनाएं एकदम खिली-खिली साबूदाना की खिचड़ी, नोट करें रेसिपी

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 30, 2024

श्राद्ध पक्ष खत्म होते ही नवरात्रि का पर्व शुरु होगा। नवरात्र में मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजा की जाती है। भक्त जन 9 दिनों तक व्रत रखा जाता है। नौ दिनों तक व्रत रखने के वाले व्यक्ति को फलाहार के लिए कुछ खास रेसिपी भी जरुर बनाता है। ज्यादातर लोग नवरात्र में साबूदाना खिचड़ी जरुर बनाते हैं। इससे पेट भी भरा रहता है। साबूदाना खिचड़ी हम सभी घर पर बना तो लेते हैं लेकिन ये बार-बार छिपक जाती है। खिली-खिली साबूदाना खिचड़ी बनाना काफी मुश्किल होता है। आइए जानते हैं नवरात्रि में पहले कैसे बनाएं खिली-खिली साबूदाना खिचड़ी।

- 1 कटोरी साबूदाना

- 1/2 कटोरी मूंगफली दाना

- 1 उबला हुआ आलू

- 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ हरा धनिया

- 2 कटी हुई हरी मिर्च

- 1 नींबू

- 10 कढ़ी पत्ते

- 1 छोटा चम्मच घी

- स्वादानुसार सेंधा नमक

साबूदाना खिचड़ी बनाने का तरीका

 सबसे पहले आप साबूदाना साफ करें फिर उसे धोकर 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। ऐसा करने से साबूदाना फूलकर नरम हो जाएगा। फिर आप एक पैन में मूंगफली के दाने डालकर धीमी आंच पर भून लें और ठंडे होने के लिए रख दें। मूंगफली दाने ठंडे होने के बाद उन्हें हाथों मसलकर छिलके अलग करके दरदरा कूट लें।  फिर आप आलू, हरी मिर्च, हरी धनिया पत्ती तो बारीक-बारीक काट लें। इसके बाद एक कड़ाही लें उसमें घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म कर लें। घी गर्म करें उसमें जीरा डालकर भूनें। इसे फ्राई करें फिर भिगोकर रखा हुआ साबूदाना दाना डालकर करछी से अच्छी तरह मिक्स रहें। 5 मिनट बाद साबूदाना दरदरी कूटी हुई मूंगफली, हरी धनिया पत्ती और सेंधा नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें। सबसे आखिरी में आप नींबू का रस डालकर खिचड़ी को 2 मिनट और पकाकर गैस बंद कर दें और आपकी व्रत वाली साबूदाना खिचड़ी तैयार है। 

प्रमुख खबरें

Beauty Tips: Karwa Chauth पर Gajra Hairstyle से पाएं खूबसूरत लुक, जूड़ा और चोटी में ऐसे सजाएं फूल

Sensex और Nifty में 1% से ज्यादा की गिरावट, सेंसेक्स 730 अंक टूटकर 72,519 पर

Supriya Sule के Spycam Pen वाले आरोप पर Devendra Fadnavis का तंज, बोले- यह डिवाइस क्या है?

Jio Platforms IPO ने रचा इतिहास, 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन पाने वाला बना दुनिया का पहला निर्गम