सर्दियों में इस रेसिपी से बनाएँ कश्मीरी कहवा, शरीर को मिलेगी गर्माहट और इम्युनिटी होगी स्ट्रॉन्ग

By प्रिया मिश्रा | Dec 15, 2021

सर्दियों की कंपकंपाती ठंड में कुछ गरमागर्म पीने का मन करता है। सर्दियों में अधिकतर लोगों को चाय पीना पसंद होता है। कुछ लोगों को दूध की चाय पीना पसंद होता है तो कुछ लोग ब्लैक या ग्रीन टी पीना पसंद करते हैं। लेकिन आज हम आपको एक खास तरह की चाय की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो स्वाद में अच्छी होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है। जी हाँ, आज हम आपको मशहूर कश्मीरी कहवा की रेसिपी बताएंगे। तरह-तरह के मसालों से बनी यह चाय सर्दियों में शरीर क गर्माहट पहुंचाती है और इसके सेवन से इम्युनिटी भी मजबूत होती है-

1 छोटा चम्मच कश्मीरी ग्रीन टी

3 कप पानी

10-12 केसर

½ इंच स्टिक दालचीनी

1 लौंग

1 इलायची (पिसी हुई)

½ छोटा चम्मच सूखे गुलाब की पंखुड़ियां

2 चम्मच बादाम

1 चम्मच शहद

इसे भी पढ़ें: बाजार से यीस्ट क्यों लाना, जब घर पर ही बना सकते हैं आप

विधि 

एक पैन में पानी गर्म करें। अब इसमें केसर, दालचीनी, लौंग, सूखे गुलाब की पंखुड़ियां और इलायची डालें और 3-4 मिनट तक उबलने दें।

इसके बाद आंच बंद कर दें और पानी में ग्रीन टी डालें और चाय को एक मिनट के लिए उबलने दें।

चाय को कप में छान लें और ऊपर से बादाम की कतरनें और केसर डालें। अगर आपको कहवा थोड़ा मीठा पसंद है तो इसमें शहद मिलाएं और गरमागर्म सर्व करें।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Arjun Tendulkar की नेट्स में दिखी शानदार फॉर्म, घातक यॉर्कर से कप्तान ऋषभ पंत को किया परेशान- Video

नक्सलवाद खत्म! PM Modi के Vision से बदलेगा बस्तर, CM Vishnu Deo Sai ने पेश किया Development का रोडमैप

महाकुंभ वाले IIT वाले बाबा अभय सिंह ने कर ली शादी, जानें किस कॉलेज से की पढ़ाई, दोनों के पास हैं कौन-कौन सी डिग्रियां?

Pawan Khera की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही Assam Police, CM Himanta बोले- पहले उसको पेलूंगा, फिर उसका पेड़ा बनाऊँगा