Skin Care: गर्मियों में इंस्टा-ग्लो चाहिए, अपनी स्किन टाइप के अनुसार बनाएं मखाने का फेस स्क्रब

By मिताली जैन | Jun 22, 2025

अपनी स्किन की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए हम मार्केट में मिलने वाले तरह-तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स में इनवेस्ट करते हैं। लेकिन नेचुरल उपायों को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि इन नेचुरल उपायों को अपनाकर अप बेहद आसानी से अपनी स्किन की खूबसूरीत को बरकरार रख सकती हैं। इन्हीं उपायों में से एक है मखने का इस्तेमाल करना।

इसे भी पढ़ें: Saree Designs: ऑफिस पार्टी में लगना है स्टाइलिश और खूबसूरत, तो कैरी करें ये लेटेस्ट डिजाइंस वाली साड़ी

मखाना फेस स्क्रब बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए

- 2 बड़े चम्मच मखाना 

- 2 बड़े चम्मच कच्चा दूध  

- 1 छोटा चम्मच शहद 

- 1 छोटा चम्मच गुलाब जल 

मखाना फेस स्क्रब कैसे बनाएं-

- फेस स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले मखाने को तवे पर 2-3 मिनट तक भून लें, ताकि वह क्रिस्पी हो जाएं।

- अब मखाने को ठंडा होने दें और मिक्सी में पीस लें।  

- अब एक कटोरी में ये पिसा हुआ मखाना, दूध, शहद और गुलाब जल मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।

मखाना फेस स्क्रब कैसे इस्तेमाल करें-

- मखाना फेस स्क्रब इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले चेहरे को हल्का गीला करें।

- अब फेस पर स्क्रब लगाएं और उंगलियों से गोल-गोल घुमाते हुए 2-3 मिनट तक धीरे-धीरे मसाज करें।

- अब आप इसे पांच मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। 

- अब गुनगुने पानी से चेहरा धो लें और मुलायम तौलिये से थपथपाकर पोंछें।

- आखिरी में, अपनी स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाना ना भूलें।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

PAN Card का Misuse रोकें! घर बैठे Free में चेक करें CIBIL Score, फ्रॉड से बचें

टी20 वर्ल्ड कप की मैच फिक्सिंग मामले में गैंगस्टर का हाथ! लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कनाडा कप्तान पर बनाया था दबाव

Delhi-NCR में Target Killing की बड़ी साजिश नाकाम, Pakistan के ISI एजेंट के 2 गुर्गे गिरफ्तार

US-Iran की Peace Talks पर बड़ा सस्पेंस, क्या Pakistan में होगी बातचीत? तेहरान ने साधी चुप्पी