Quick Ramadan Recipes: घर में झटपट से इफ्तार के लिए बनाएं शीर खुरमा, नोट करें शेफ कुनाल की आसान रेसिपी

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 17, 2025

रमज़ान इस्लामी चंद्र कैलेंडर का नौवां महीना है और इसे दुनिया भर के मुसलमानों के लिए सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इस दौरान रोजे, इबादत, आत्म-चिंतन और समुदाय के लिए समय है। रोजे रखने के लिए सुबह से पहले सहरी खाकर पूर दिन रोजा रखा जाता है और शाम को रोजे को तोड़कर इफ्तार खाया जाता है। अगर आप भी रमज़ान में इफ्तार के लिए झटपट से बनने वाली रेसिपी की तलाश कर रहे हैं, तो कहीं न जाए यह लेख आपके लिए है। आइए आपको बताते हैं शीर खुरमा कैसे बनाएं।

शीर खुरमा बनाने के लिए सामग्री

- 3 चम्मच देसी घी

- 1 चम्मच चिरौंजी

- 1 चम्मच पिस्ता (कटा हुआ)

- 1 चम्मच अखरोट (कटा हुआ)

- 1 चम्मच बादाम (कटा हुआ)

- 5-7 खजूर या छुआरा

- 1 लीटर फुल-फैट दूध

- एक चुटकी केसर (वैकल्पिक)

- ½ चम्मच इलायची पाउडर

- ½ कप चीनी (लगभग)

- 40 ग्राम (एक मुट्ठी) गेहूं सेंवई (सेवइयां)

शीर खुरमा बनाने के लिए विधि

- शीर खुरमा बनाने के लिए एक पैन में 1½ चम्मच घी डालें। चिरौंजी, पिस्ता, बादाम, अखरोट और खजूर छिड़कें।

- इन सभी चीजों को चलाते रहें और फिर इसके बाद दूध डालें, केसर, इलायची पाउडर और चीनी डालें।

- दूध को तब तक पकाएं जब तक वह आधा न रह जाए। इसमें थोड़ा समय लग सकता है इसलिए इसे चलाते रहें।

- एक अलग पैन में बचा हुआ घी गर्म करें और उसमें टूटी हुई सेमियां डालें।

- धीमी आंच पर कुछ मिनट तक चलाते रहें ताकि यह हल्का भूरा हो जाए। कम किया हुआ दूध सेमियां में डालें और 8-10 मिनट तक पकाएं। आंच से उतारें और गरम या ठंडा परोसें।

- याद रखें कि दूध को आंच से उतारते समय ही डालना है, क्योंकि ठंडा होने पर वह गाढ़ा हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ