छठ पूजा के लिए दो तरह से बनाएं ठेकुआ, जानें प्रसाद बनाने की विधि

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 05, 2024

आज से छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। इस दिन महिलाएं 36 तक निर्जला व्रत रखती हैं और सूर्य को अर्घ्य देती है। छठ पूजा का पर्व 4 दिन मनाया जाता है। इस पूजा में तरह-तरह का प्रसाद तैयार किया जाता है। छठ के प्रसाद में ठेकुआ भी शामिल है। आइए जानते हैं 2 अलग तरह से ठेकुआ बनाने की विधि।

चीनी के ठेकुआ बनाएं

सामग्री

- एक कप सूजी

- एक कप मैदा

- एक कप थोड़ी चीनी पाउडर

- दो बड़े चम्मच कद्दूकस किया सुखा नारियल

- एक कप दूध

- एक छोटा चम्मच सौंफ पाउडर

- 1 कप घी

- आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर

कैसे बनाएं चीनी के ठेकुआ

इसे बनाने के लिए आप किसी बड़े बर्तन में सूजी, मैदा, पाउडर चीनी, इलायची पाउडर, सौंफ पाउडर, नारियल और घी डालें इसके बाद सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर दें। इसमें थोड़ा-थोड़ा दूध डालते हुए सख्त आटा लगाएं। फिर इसे हथेली से मसलते हुए आटे को अच्छे से बाइंड करें। इसके लिए आपको एकदम सख्त और हल्का सूखा आटा गूंथ कर तैयार करना है। आटा तैयार हो जाए तो फिर थोड़ा सा आटा निकालें इसको हथेली से गोल या लंबे जैसा चाहें उस आकार में मसलें। इस लोई को सांचे पर रखकर हाथों से दबाव बनाते हुए डिजाइन तैयार कर लें। अगर आपके पास सांचा नहीं है तो फोर्क या टूथपिक की मदद से भी ठेकुआ को डिजाइन दे सकते हैं। जब ठेकुआ तैयार हो जाएं और फिर तलने के लिए घी गर्म करें। फिर मीडियम आंच पर ठेकुए को ब्राउन होने तक तलें और आपके ठेकुआ तैयार हैं।

गुड़ खसखस वाला ठेकुआ बनाने के लिए सामग्री

- दो कप साबुत गेहूं का आटा

- दो बड़े चम्मच खसखस

- दो बड़े चम्मच घी

- तीन बड़े चम्मच सूखा नारियल

- एक कप गुड़ या फिर पाउडर

- एक चम्मच इलायची पाउडर

- आधा बड़ा चम्मच सौंफ के बीज

- थोड़ा पानी

इसे कैसे बनाएं

सबसे पहले आप आधा कप पानी और गुड़ पाउडर को मिला लें। इसे आप 5 मिनट के लिए रख दें। अगर गुड़ का पाउडर न हो तो पानी को गर्म करें और फिर इसमें गुड़ डालकर पिघला दें। फिर एक बाउल में सारी सूखी चीजें डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद घी डालकर एक बार फिर अच्छे से मिला लें। अब गुड़ की चाश्नी को छान लें और फिर गेहूं के आटे में डालें और पानी डालकर अच्छे से गूंध लें। अब आप ठेकुआ के लिए सख्त सूखा आटा लगाएं। मीडियम धीमी आंच पर कढ़ाई में घी गर्म करें। घी गर्म होने तक आप सांचा की मदद से ठेकुआ को डिजाइन दें। अब ठेकुआ को अच्छे सुनहरा भूरा रंग होने तक अलट-पलट कर तलें। फिर छान लें और पेपर टॉवल पर निकालकर कुछ देर के लिए रखें।

प्रमुख खबरें

श्रीगंगानगर की Central Jail में तलाशी के दौरान कैदी का हमला, जेलर हेमराज वैष्णव घायल

Titan Q2 Results: दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 2,393 करोड़ रुपये हुआ

Mahanadi Coalfields के IPO को SEBI की हरी झंडी, Coal India बेचेगी 66 करोड़ से अधिक शेयर

Jaipal Malviya ने विश्व चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, भारत को मिला पहला Olympic Quota