Heat Stroke Symptoms: गर्मियों में हीट स्ट्रोक से ऐसे करें खुद का बचाव, पहचानिए इसके लक्षण

By अनन्या मिश्रा | Jun 12, 2024

गर्मी के मौसम में चिलचिलाती गर्मी और लू के कारण हर कोई परेशान रहता है। वहीं लू लगने से शरीर से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। जिसके कारण सिर घूमना, चक्कर आना और डिहाइड्रेशन आदि का खतरा बढ़ जाता है। तेज धूप और गर्म हवा के कारण शरीर में गर्मी अधिक बढ़ जाती है।

इसे भी पढ़ें: Benefits of Moringa Leaves: एजिंग को दूर करता है मोरिंगा, स्किन होगी एकदम टाइट

लक्षण

हीट स्ट्रोक के कारण सिरदर्द होने लगता है।

इस दौरान शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर हो जाता है।

लू के कारण व्यक्ति की प्लस रेट तेज हो सकती है। क्योंकि शरीर खुद को जैसे-जैसे ठंडा रखने का प्रयास करता है, दिल की धड़कनें तेज होने लगती हैं।

लू लगने की वजह से दौरा पड़ना, चक्कर आना, ऐंठन और न्यूरोलॉजिकल लक्षण नजर आने लगते हैं।

अधिक गर्मी लगने की वजह से मतली और उल्टी की समस्या हो सकती है।

पसीना न आने की वजह से त्वचा ठंडी लगना भी लू लगने का लक्षण है।

गर्म मौसम या धूप में रहने के कारण डिहाइड्रेशन की समस्या होना।

सूजी और सूखी हुई जीभ, तरल पदार्थों की शरीर में कमी होने से भी डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।

ऐसे करें बचाव

गर्मियों के मौसम में कम से कम 3-4 लीटर पानी का सेवन करें।

3 लीटर पानी में 10 ग्राम वेटिवर की जड़ें डालें और इसको अच्छे से उबालें। फिर इस पानी को पूरा दिन में पिएं।

लू की समस्या से बचने के लिए शराब, गर्म अचार और किण्वित एसिडिक खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए।

लू से बचाव के लिए अपनी डाइट में नींबू का रस, तरबूजा, खरबूजा और नारियल पानी जैसे मौसमी फलों को शामिल करें।

गर्मियों में टाइट और पॉलिएस्टर से बने कपड़ों को पहनने से बचना चाहिए। इनकी जगह पर कॉटन के ढीले कपड़े पहनें।

घर से बाहर निकलने के दौरान छाते या टोपी का इस्तेमाल करना न भूलें।

सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कड़ी धूप होती है। इसलिए इस समय घर से बाहर जाने से बचना चाहिए। क्योंकि यह हीट स्ट्रोक का कारण बन सकती है।

गर्मियों में दिन में 2 बार ठंडे पानी से नहाना चाहिए।

स्किन को ठंडा रखने के लिए ठंडा दही या एलोवेरा का फेस पैक अप्लाई करें।

अगर आप तेज धूप से आने के फौरन बाद ठंडा पानी पीते हैं या नहाते हैं, तो यह शरीर के थर्मोस्टेट को परेशान कर सकता है। 

प्रमुख खबरें

CM Omar Abdullah कहां हैं? Jammu में बिजली-पानी संकट पर BJP ने छेड़ा Poster Campaign

Bengaluru में Cockroach Janta Party पर एक्शन, गृह मंत्री Parameshwara बोले- पुलिस का फैसला स्वतंत्र

Vinesh Phogat को मिली बड़ी राहत, Delhi High Court ने Asian Games Trials में हिस्सा लेने की दी इजाजत

मोदी के भारत लौटते ही अचानक कौन मिलने आया? बड़ा खेल शुरू!