WhatsApp के डिलीट हुए मैसेज को ऐसे पढ़ें, यहां जानें स्मार्ट ट्रिक

By Kusum | Jul 20, 2025

WhatsApp का इस्तेमाल अब भारत समेत पूरी दुनिया में किया जा रहा है। कंपनी भी यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इस ऐप में एक के बाद एक नए फीचर्स ऐड कर रही है। हाल ही में कंपनी ने इस ऐप के अंदर कुछ कमाल के फीचर्स भी जोड़े हैं जिससे प्राइवेसी काफी बढ़ गई है। मौजूदा समय में ये ऐप कम्युनिकेशन के लिए एक बेहतर विकल्प बन गया है। मजबूत प्राइवेसी फीचर्स के कारण से ही आज लोग इस ऐप को इतना पंसद करते हैं। 

WhatsApp के डिलीट मैसेज कैसे देखें

कुछ समय पहले गूगल ने नोटिफिकेशन हिस्ट्री नाम से एक बेहतरीन फीचर पेश किया था, जिसकी मदद से आप नोटिफिकेशन हिस्ट्री देख सकते हैं, आपके कौन से मैसेज कब और किस प्लेटफॉर्म से मिला इसे ऑन करके आप जान सकते हैं। इस फीचर का इस्तेमाल करके आप डिलीट हुए मैसेज भी पढ़ सकते हैं। हालांकि, कभी-कभी ये फीचर ठीक से काम नहीं करता लेकिन ज्यादातर मामलों में ये डिलीट हुए मैसेज को नोटिफिकेशन में दिखा देता है। 


इन स्टेप को करें फॉलो

इसके लिए सबसे पहले तो अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं।

अब आपको नोटिफिकेशन वाले ऑप्शन में जाना है। 

इधर आपको थोड़ा स्क्रॉल करने पर नोटिफिकेशन हिस्ट्री का ऑप्शन दिख जाएगा।  

अब इस नोटिफिकेशन हिस्ट्री को ऑन कर लें। 

इतना करते ही आप 24 घंटे तक WhatsApp कि डिलीट मैसेज को आसानी से पढ़ सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया