Fights In Relationship । लड़ाई-झगडे के बाद पार्टनर के साथ जुड़ना हो रहा है मुश्किल? इन टिप्स को आजमाकर देखें

By एकता | Jun 20, 2023

रिलेशनशिप में प्यार, बहस और मनमुटाव का सिलसिला चलता रहता है। कई बार कुछ मुद्दों पर सहमति नहीं बनने पर कपल के बीच बहस हो जाती है, जो लड़ाई-झगड़ों का कारण बनती है। रिश्ते में लड़ाई-झगडे होते रहते हैं। किसी रिश्ते में कम तो किसी में ज्यादा लड़ाई-झगडे होते हैं। ये लड़ाई-झगडे रिश्ते को मजबूत करने का काम करते हैं। लेकिन अगर इन्हें समय पर सुलझाया न जाए तो ये रिश्ते में हमेशा के लिए दरार पैदा कर सकते हैं, जिसकी वजह से रिलेशनशिप खत्म हो सकती है। रिश्ते को बनाए रखने के लिए लड़ाई-झगड़ों को सुलझाना बेहद जरुरी है। ये टास्क कपल के लिए मुश्किल हो जाता है क्योंकि लड़ाई-झगडे के बाद वे एक-दूसरे से जुड़ नहीं पाते हैं। कुछ लोगों को तो अपने पार्टनर से इतनी चिढ़ हो जाती है कि वह उनका चेहरा तक नहीं देखना चाहते हैं। अगर आपके लिए भी लड़ाई-झगडे के बाद पार्टनर से जुड़ना मुश्किल हो जाता है तो हमारी ये रिलेशनशिप टिप्स आपके काम आएंगी।

इसे भी पढ़ें: Cheaters Confess Cheating । एक पार्टनर से नहीं भरता दिल, इसलिए मजे के लिए देते हैं उन्हें धोखा, धोखेबाजों के कारनामे उनकी जुबानी सुन लीजिये

एक-दूसरे को दोष देना बंद कर दें

लड़ाई-झगड़ों को सुलझाने के दौरान एक-दूसरे को दोष देने की गलती कभी भी न करें। इससे तनाव बढ़ सकता है। लड़ाई किसने शुरू की, इस मुद्दे पर बहस करने की बजाय, लड़ाई को कैसे सुलझाना है पर अपना ध्यान केंद्रित करें। रिश्ते को बचाना है तो शांत होकर और एक-दूसरे के साथ मिलकर लड़ाई को सुलझाना पड़ता है, जो एक-दूसरे को दोष देने से हासिल नहीं होगा।

बातचीत बंद करना समाधान नहीं

लड़ाई-झगडे के बाद लोग अपने पार्टनर से नाराज हो जाते हैं और बात करना बंद कर देते हैं, जो बिलकुल गलत है। पार्टनर को आपकी बात समय नहीं आ रही है तो उन्हें स्पेस देना बेहतर होता है। लेकिन इस दौरान उनके साथ पूरी तरह बात करना बंद कर देना गलत है। पार्टनर को साइलेंट ट्रीटमेंट देने से रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है। इसलिए छोटी-छोटी ही सही मगर पार्टनर से बातचीत जारी रखें। इस दौरान लड़ाई-झगडे से जुडी कोई बात उठाने की गलती न करें।

इसे भी पढ़ें: Positions For Overweight Couples । लव लाइफ का विलेन बन गया है मोटापा? इन पोजीशन को करें ट्राई, मिलेगा भरपूर आनंद

सेक्स को समस्या का हल समझने की गलती न करें

बहुत से कपल लड़ाई-झगड़ों को सेक्स के जरिये ठीक करने की कोशिश करते हैं, जो उनकी सबसे बड़ी गलती होती है। सेक्स किसी भी लड़ाई या झगडे का हल नहीं है। लड़ाई के बाद पार्टनर के साथ सेक्स करने से आपको अच्छा लग सकता है। लेकिन कुछ समय बाद फिर से लड़ाई होने पर आपको खुद से चिढ़ हो सकती है। इसलिए सेक्स को लड़ाई-झगड़ों के समाधान के तौर पर देखना बंद करें और इन्हें सुलझाने के बाद ही पार्टनर के साथ रोमांटिक रिश्ता बनाए।

प्रमुख खबरें

Asish Banerjee की मौत पर भड़के Abhishek Banerjee, मीडिया ट्रायल पर जताई कड़ी आपत्ति

राजनीति में आना... TMC के Asish Banerjee ने सुसाइड नोट में लिखे हैरान करने वाले सच

IRS Officer से Aam Aadmi Party तक, जानें Arvind Kejriwal के जीवन के रोचक किस्से

FIH World Cup में भारत से मुकाबले पर बोले पाकिस्तानी कप्तान अबु बकर, रैंकिंग मायने नहीं रखती