Roli Stain Removal: पूजा के दौरान कपड़ों पर लग गया रोली का जिद्दी दाग, Liquid Detergent से ऐसे करें साफ

By अनन्या मिश्रा | Oct 08, 2026

पूजा-अर्चना के समय रोली का इस्तेमाल किया जाता है। माथे पर तिलक लगाने से लेकर पूजा की थाली में रोली रखने तक रोली का कई तरह से इस्तेमाल होता है। हालांकि कई बार पूजा के दौरान रोली हमारे कपड़ों पर गिर जाती है या फिर हाथ से ही गीली रोली कपड़ों पर लग जाती है। इससे कपड़े पर दाग लगना तो लाजमी है। खासकर लाइट या सफेद कलर के कपड़े पर रोली का दाग साफ नजर आता है।

रोली का दाग लगते ही करें ये काम

अगर कपड़े पर नया-नया रोली का निशान लगा है, तो इसको जोर से रगड़ने की गलती नहीं करनी चाहिए। सबसे पहले टिश्यू या कपड़े से ऊपर लगी रोली को हटाएं। प्रयास करें कि दाग और ज्यादा न फैलें। फिर दाग वाली जगह पर ठंडा पानी डालें और कपड़े को फौरन गर्म पानी न डालें। दाग जितना नया होगा, उसको साफ करना उतना ही आसान होगा।

लिक्विड डिटर्जेंट से करें साफ

सबसे पहले कपड़े को ठंडे पानी से गीला कर लें।

अब दाग पर थोड़ा लिक्विड डिटर्जेंट लगाएं।

इसको दाग वाली जगह पर उंगलियों से फैलाएं।

अब कुछ समय बाद इसको ठंडे पानी से धो लें।

फिर कपड़े को उसके फैब्रिक के हिसाब से नॉर्मल तरीके से वॉश कर लें। ध्यान रहे कि कपड़े को घिसना नहीं है, क्योंकि इससे आसपास दाग फैल जाएगा।

सफेद कपड़े पर रोली का दाग लगने पर क्या करें

अगर रोली का दाग सफेद कॉटन के कपड़े पर लगा है, तो पहले नॉर्मल सफाई से दाग कम करने का प्रयास करना चाहिए। वहीं अगर इसके बाद भी दाग बना रहता है, तो ऑक्सीजन बेस्ड स्टेन रिमूवर का उपयोग करना चाहिए। लेकिन इसको सीधे पूरे कपड़े पर लगाने से पहले किसी दूसरे कपड़े पर लगाकर चेक कर लें। वहीं कपड़े के लेबल पर दिए गए निर्देश को जरूर पढ़ें।

न करें ये गलतियां

दाग को जोर-जोर से नहीं रगड़ना चाहिए।

फौरन गर्म पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

बिना टेस्ट किए किसी केमिकल या ब्लीच को कपड़े पर नहीं लगाना चाहिए।

दाग पुराना हो चुका है, तो इसको हटाने के लिए बार-बार कपड़े को घिसना नहीं चाहिए।

पुराने दाग को हटाने के लिए क्या करें

अगर पूजा करने के बाद कपड़ा बदलकर आपने रख दिया है और बाद में आपने कपड़े में रोली का निशान देखा। तो आप इसको भी साफ करने की कोशिश कर सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें कि पुराने दाग को हटाने में समय लगता है। इसलिए पहले लिक्विड डिटर्जेंट और ठंडे पानी वाला तरीका आजमा लें। अगर इससे भी दाग हल्का नहीं हो रहा है, तो आप कपड़े के फैब्रिक के हिसाब से स्टेन रिमूवर का यूज कर सकती हैं।

प्रमुख खबरें

Polavaram Project पर रोक का आदेश स्थायी तौर पर हटे, Chandrababu Naidu ने केंद्र से की मांग

INDIA गठबंधन ने President Droupadi Murmu से मांगा मिलने का समय, जवाब का इंतजार

Live-in पार्टनर का शादी से इनकार खुदकुशी के लिए उकसाना नहीं, Supreme Court का आदेश

मंत्रियों को Sting Operation का डर क्यों? JD(S) नेता Nikhil Kumaraswamy ने कर्नाटक सरकार को घेरा