Health Tips: धीरे-धीरे कम हो रहा है वजन तो इस तरह रखें खुद को मोटिवेटिड

By मिताली जैन | Aug 10, 2025

जब हम अपनी वेट लॉस जर्नी शुरू करते हैं तो खुद में एक बड़ा बदलाव देखने की उम्मीद करते हैं। इसके लिए हम कड़ी मेहनत भी करते हैं। लेकिन जरूरी नहीं है कि हर बार आपको मनचाहे रिजल्ट ही मिले। चूंकि हर किसी का शरीर अलग होता है, इसलिए वह अलग तरह से प्रतिक्रिया भी करता है। हो सकता है कि आप अपनी डाइट व एक्सरसाइज का पूरा ध्यान रख रहे हों, लेकिन फिर भी आपका वजन बहुत धीरे-धीरे कम हो रहा हो। जब किसी के साथ लगातार ऐसा होता है तो व्यक्ति काफी निराश हो जाता है और वह अपनी जर्नी बीच में ही छोड़ देता है। हो सकता है कि आप भी स्केल पर कुछ बदलाव ना देखकर खुद को डिमोटिवेटिड फील कर रहे हों। हालांकि, आपको परेशान या निराश होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आज इस लेख में हम आपको ऐसे कुछ आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप हरदम खुद को मोटिवेटिड फील कर सकते हैं- 

इसे भी पढ़ें: Thyroid Symptoms: अचानक बढ़ रहा है वजन और थकान, थायरॉइड के हो सकते हैं ये संकेत, जानें बचाव

कागज पर लिखें क्यों

अगर आप अपनी पूरी वेट लॉस जर्नी में मोटिवेटिड फील करना चाहते हैं तो सबसे पहले एक क्यों नोट तैयार करें। उस पर लिखें कि आपने ये जर्नी क्यों शुरू की थी। क्या आपका सबसे पहला गोल सिर्फ वजन कम करना है या आप बीमारियों और दवाइयों से छुटकारा चाहते हैं या फिर आपकी चाहत स्मार्ट दिखने की है। आप इस क्यों का जवाब लिखकर कहीं पर चिपका दें। जब भी आपको ऐसा लगे कि आप हताश या निराश हो गए हैं तो उस नोट को देखें। इससे आपको फिर से वही मोटिवेशन मिलेगा।

सिर्फ स्केल पर भरोसा ना करें

बहुत से लोग हर दिन अपना वजन चेक करते हैं और अगर उन्हें वजन कम नजर नहीं आता तो वे निराश हो जाते हैं। उन्हें लगता है कि उनका कभी भी कुछ नहीं होने वाला। लेकिन अपनी जर्नी को सिर्फ स्केल तक ही सीमित ना रखें। आप यह देखें कि अब आपकी एनर्जी में क्या बदलाव आया या फिर क्या आपके पुराने कपड़े अब आप पर बेहतर तरीके से फिट होते हैं या फिर आपके कपड़े कहीं ढीले होने तो नहीं शुरू हो गए। ये संकेत हैं, जो बताते हैं कि आप सही दिशा में हैं। इसलिए हर वक्त सिर्फ वजन के कांटे को देखकर खुश या निराश होना छोड़ दें। 

  

खींचे तस्वीरें

कई बार हमें खुद में बदलाव महसूस नहीं होता है, लेकिन तस्वीरें बहुत कुछ बयां करती हैं। इसलिए हर 15-20 दिन में एक बार अपनी फुल बॉडी फोटो लें। भले ही स्केल पर आपको वजन कम ना दिख रहा हो, लेकिन तस्वीरों में आपके चेहरे का ग्लो, पेट की शेप सारी हकीकत खुद बयां कर देगा। यह एक ऐसा तरीका है जो आपको हमेशा मोटिवेटिड फील करवाने में मदद करेगा।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका