How to Store Homemade Face Packs: फेस पैक लगाना पसंद है तो पहले जान लें इसे स्टोर करने का सही तरीका

By मिताली जैन | Aug 18, 2026

जब भी स्किन केयर की बात होती है तो हम सभी नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में घर पर फेस पैक बनाना काफी आसान लगता है। बस थोड़ी सी मुल्तानी मिट्टी, बेसन, चंदन पाउडर या ओट्स लिया और उसमें गुलाब जल, दही या एलोवेरा मिलाकर फेस पैक तैयार। लेकिन असली परेशानी तब शुरू होती है जब बनाया हुआ फेस पैक बच जाता है। 

इसे भी पढ़ें: Skin Care Guide: रक्षाबंधन से पहले ऑयली त्वचा का ऐसे रखें ख्याल, चेहरे पर दिखेगा Healthy Glow और चमक

सूखे फेस पैक को रखने का सबसे अच्छा तरीका

अगर आप घर पर बेसन, मुल्तानी मिट्टी, चंदन और ओट्स जैसे सूखे पदार्थों का फेस पैक बनाकर रखना चाहती हैं, तो उन्हें अच्छी तरह मिलाकर किसी साफ और पूरी तरह सूखे, हवा बंद डिब्बे में रखें। ध्यान रखें कि डिब्बे में नमी बिल्कुल नहीं जानी चाहिए। साथ ही, फेस पैक निकालने के लिए अलग और सूखा चम्मच रखें।

बाथरूम में रखने से बचें

हो सकता है कि आप होममेड फेस पैक को बाथरूम में रखना पसंद करती हों। पैक को नहाते समय लगाया और वहीं रख दिया। लेकिन बाथरूम में भाप और नमी ज्यादा होती है। खासकर अगर डिब्बा बार-बार खुलता है, तो सूखे फेस पैक में धीरे-धीरे नमी पहुंच सकती है। इसलिए सूखे फेस पैक को ठंडी और सूखी जगह पर रखें, जहां सीधी धूप और ज्यादा नमी न हो।

फेस पैक को गीला करने से बचें

अगर आप होममेड फेस पैक को इस्तेमाल करना चाहती हैं तो ऐसे में आप उसे गीला करके स्टोर करने से बचें। मसलन, आपको बेसन और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक पसंद है। आपने पूरा मिश्रण बनाया, उसमें गुलाब जल मिला दिया और अब सोच रही हैं कि अगले चार-पांच दिन यही पैक इस्तेमाल करेंगी। तो ऐसे में उसके खराब होने की संभावना काफी बढ़ जाती है, क्योंकि गीले मिश्रण में सूक्ष्मजीवों के बढ़ने के लिए ज्यादा अनुकूल वातावरण बन सकता है। इसलिए पूरे मिश्रण को गीला करके रखने के बजाय सूखा मिश्रण रखें और हर बार जरूरत भर का पैक ताजा बनाएं।

दही वाले फेस पैक को ना करें स्टोर

दही, दूध या ताजे फल से बने फेस पैक को लेकर लोग सबसे ज्यादा लापरवाही करते हैं। अगर यह आधा इस्तेमाल हुआ और आपने आधा डिब्बे में भरकर फ्रिज में रख दिया। तो ऐसा ना करें। इस तरह के फेस पैक जितना चाहिए उतना ही बनाना बेहतर है। इनके खराब होने की संभावना बहुत अधिक होती है। 

  

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Washington में Kim Jung-kwan की अहम बैठक, South Korea ने Semiconductors पर निवेश की खबरों का किया जोरदार खंडन

NRIs को बड़ी राहत: SEBI के नए KYC नियमों से India में आएगा टिकाऊ Foreign Capital, बोले Nithin Kamath

23 साल बाद Emraan Hasmi की जबरदस्त वापसी, Awarapan 2 की सफलता पर पत्नी परवीन ने कही दिल छू लेने वाली बात

Ankit Sharma Murder Case: जावेद की उम्रकैद के खिलाफ अपील पर Delhi High Court ने पुलिस से मांगा जवाब